9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'मेरी पार्टी ही मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है', अजित गुट...

‘मेरी पार्टी ही मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है’, अजित गुट को शरद पवार की दो टूक

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में NCP के भीतर मचा बवाल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अजित पवार गुट पर हमला बोलते हुए शरद पवार ने मंगलवार दोपहर कहा कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल उनकी पार्टी ही कर सकती है। ज़ी मराठी की खबर के अनुसार, शरद पवार ने कहा, “जब तक मैं जीवित हूं, मेरी फोटो का इस्तेमाल करना मेरा अधिकार है।”

रिपोर्ट के अनुसार, शरद पवार ने कहा कि जिन्होंने मेरे विचारों को धोखा दिया। जिनसे अब मेरे वैचारिक मतभेद हैं। उन्हें मेरी अनुमति से ही मेरी तस्वीर का उपयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष जयंत पाटिल हैं।

कानूनी सलाह पर विचार कर रहे शरद पवार?
न्यूज एजेंसी ने मंगलवार दोपहर जानकारी दी कि एनसीपी चीफ शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार और बागी विधायकों के खिलाफ कानूनी सलाह पर विचार कर रहे हैं। एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने बताया कि वर्तमान घटनाक्रम से कैसे निपटा जाए, इस पर शरद पवार लीगल एक्सपर्ट्स के साथ चर्चा कर रहे हैं।

क्लाइड क्रैस्टो ने बताया कि कानूनी राय लेना जरूरी है क्योंकि यह मामला संविधान के शेड्यूल 10 से जुड़ा है। 10वां शेड्यूल दलबदल विरोधी कानून से जुड़ा है। यह पद के लालच, भौतिक लाभ या इसी तरह के विचारों से प्रेरित राजनीतिक दलबदल को रोकने के लिए बनाया गया है। यह दलबदल के आधार पर अयोग्यता के मुद्दे और सदन के अध्यक्ष या अध्यक्ष की भूमिका से भी संबंधित है।

क्या अजीत पवार के पास सिर्फ 13 विधायकों का समर्थन?
NCP प्रवक्ता के अनुसार, अजित पवार गुट के पास 13 से ज्यादा विधायकों का समर्थन नहीं है। उनपर एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत एक्शन हो सकता है। उन्होंने कहा कि कल दोपहर शरद पवार द्वारा 1 बजे बुलाई गई मीटिंग के बाद एक क्लियर पिक्चर उभकर सामने आएगी। बता दें कि अजित पवार गुट पहले दिन से कम से कम 40 विधायकों के समर्थन की बात कर रहा है जबकि NCP के कुल विधायकों की संख्या 53 है।

पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे MVA नेता
महाराष्ट्र एनसीपी में हुई सेंधमारी के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के चीफ नाना पटोले और अन्य नेताओं ने एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नाना पटोने ने मीडिया को बताया कि MVA पूरे महाराष्ट्र का एक दौरा प्लान कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शरद पवार इस बारे में उद्धव ठाकरे से बात करेंगे। हम सभी एकसाथ पूरे महाराष्ट्र का भ्रमण करेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि जिन लोगों के पास लोगों का समर्थन होता है, वो मजबूत होता है। महाराष्ट्र के लोग हमारे साथ हैं। अजित पवार से मेरी कोई बात नहीं हुई है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this