6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'जो रामभक्त है, वही राष्ट्रभक्त भी बन सकता है', बोले मुख्यमंत्री योगी...

‘जो रामभक्त है, वही राष्ट्रभक्त भी बन सकता है’, बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर कहा, “राम राज्य का मतलब यह तय करना है कि समाज के हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिले. क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.” उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने यही सुनिश्चित किया है.

अयोध्या के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इसकी पहचान राम से थी लेकिन वहां राम ही नहीं थे. यह वर्ष विशेष है, 500 साल का इंतजार खत्म हुआ है. आज कोई जाति, कोई क्षेत्र और कोई भाषा के नाम पर बांट रहा है, इन बांटने वाले तत्वों में रावण और दुर्योधन का ही DNA काम कर रहा है.

‘बांटने वालों को वापस मौका…’
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “अगर इन बांटने वालों को वापस मौका दे दिया तो ये लोग फिर गुंडागर्दी करेंगे. बहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हो जाएंगे, ये लोग दंगा भड़काएंगे. 2017 के पहले यही होता था.”उन्होंने आगे कहा कि अगर अभी कोई सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो राम नाम सत्य की तरफ चला जाएगा. बहनो और भाइयो, बजरंगबली बनिए, जो रामभक्त है, वही राष्ट्रभक्त भी बन सकता है. सनातन धर्म और भारत एक दूसरे के पूरक हैं.

सीएम योगी ने कहा कि हम सभी को बांटने वाली ताकतों से सतर्क होकर एकजुट रहना होगा. अगर ऐसी ताकतों के धोखे में आकर उन्हें मौका दे दिया तो ये फिर वही काम करेंगे. गुंडागर्दी का, अराजकता, दंगा कराने का. ये कहीं गरीब की जमीन कब्जा करेंगे, कहीं व्यापारी का अपहरण करेंगे, कहीं राह चलते किसी राहगीर को गोली मारेंगे. कहीं पर्व और त्योहार के पहले दंगा भड़काएंगे.

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...