10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'आश्रम खोलिए 2025 में नीतीश जी...' शिवानंद तिवारी ने ये क्या कह...

‘आश्रम खोलिए 2025 में नीतीश जी…’ शिवानंद तिवारी ने ये क्या कह दिया

Published on

पटना

बिहार में RJD की राज्य परिषद की बैठक हुई। सत्ता में वापसी के बाद लालू परिवार का रूतबा बढ़ा हुआ है। आरजेडी के जिन नेताओं को नीतीश कुमार फूटी आंख नहीं सुहाते थे, अब वो तरह-तरह की नसीहतें दे रहे हैं। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने सीएम नीतीश को आश्रम खोलने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनावें और आश्रम खोलकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम शुरू करें।

नीतीश को आश्रम खोलने की शिवानंद तिवारी ने दिया ऑफर
राज्य परिषद की बैठक में शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘नीतीश कुमार आश्रम खोलकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की बात कहते रहे हैं, इसलिए हम नीतीश जी को याद दिला रहे हैं कि आश्रम खोलिए। 2025 में नीतीश जी, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनवाइए और उसके बाद मैं भी आपके साथ आश्रम में चलूंगा, राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।’ वहीं शिवानंद तिवारी ने कहा कि 2025 में तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। बहुत पहले हम और नीतीश कुमार सोचते थे कि जब बूढ़े होंगे तो एक आश्रम खोलेंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

‘अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए काम कर रहा हूं’
लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट बनने की कवायद में जुटे नीतीश कुमार जल्द ही डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंप सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को संकेत दिए थे। अगले ही दिन यानी बुधवार को शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को आश्रम खोलने का ऑफर दे दिया। मंगलवार को नीतीश ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए काम कर रहा हूं और इन्हें आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं। मुख्यमंत्री नीतीश ने साफ किया है कि उनकी इच्छा अब राजनीति में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की है।

…तो क्या 2025 तक तेजस्वी को सत्ता सौंप देंगे नीतीश?
नीतीश कुमार के इस बयान से अंदाजा लगाया था कि वो 2025 तक तेजस्वी यादव को सत्ता सौंप देंगे। नीतीश ने कहा था वे 2024 में बीजेपी के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एकजुट करना चाहते हैं ताकि चुनाव में बड़ी सफलता हासिल हो। पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर नीतीश ने कहा कि हम सिर्फ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं, इसमें अपने लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास में खड़े तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि हर चीज में इन लोगों को आगे बढ़ाना है। हमें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। नीतीश के इशारे को शिवानंद तिवारी ने पकड़ लिया। आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में उन्होंने आश्रम खोलने की सलाह दे डाली।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...