32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यनौवीं फेल का ताना मारते हैं विरोधी, पर तेजस्वी अब बिहार की...

नौवीं फेल का ताना मारते हैं विरोधी, पर तेजस्वी अब बिहार की सियासत के टॉपर हैं !

Published on

पटना

32 साल के तेजस्वी प्रसाद यादव ने जुलाई में अपने हाथों से पिता की जीप को धक्का दिया और खींच लिया। क्रिकेट के छक्के मारे, तो किसी ने अनुमान नहीं लगाया कि वो अगले पखवाड़े में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ जाएंगे। कहा गया कि वो वजन कम करने के लिए पीएम मोदी की सलाह पर ध्यान दे रहे थे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के छोटे बेटे ने बुधवार को मंत्री के रूप में शपथ ली। एक विश्लेषक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि उन्होंने अपनी ताकत कहीं और दिखाई और रिजल्ट राजनीतिक क्षेत्र में निकला। उन्हें दूसरी बार बिहार का डिप्टी सीएम बनाया गया।

‘ऑपरेशन तेजस्वी’ के आगे बीजेपी फेल
वैसे, राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया। 2017 में नीतीश कुमार ने तेजस्वी को छोड़ दिया था तो उन्होंने बड़ी परिपक्वता दिखाई है और एक तरह से बिहार की राजनीति पर शासन करने का अवसर भी हासिल किया। हाल ही में राज्य में जो भी राजनीतिक डेवेलपमेंट हुआ, उसे ‘ऑपरेशन तेजस्वी’ कहा जा सकता है। बीजेपी को अंत तक समझ में नहीं आया कि उन्हें किस चीज ने चोट पहुंचाई है।

क्रिकेट से राजनीति का रूख
अब चर्चा ये है कि ‘युवा यादव वंशज’ ने एक बार फिर खुद को बीमार लालू का सही राजनीतिक उत्तराधिकारी साबित किया। एक क्रिकेटर जो चार सीजन (2008-12) के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ रहा। 2012 में जब वो राज्य का दौरा कर रहा था, तब उसे क्रिकेट के मैदान से बाहर कर दिया गया। फिर वो क्रिकेट ग्राउंड से बिहार के पॉलिटिकल बैटलफील्ड में आ गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य, शिक्षा, शराबबंदी, नौकरी, विकास उस अभियान के मुहावरे थे। जो बाद के सालों में भी आरजेडी के साथ बने रहे। ‘शराब नहीं किताब चाहिए, मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए’ जैसे नारे लगे।

‘एक महीने के भीतर बंपर जॉब देंगे’
बुधवार को दूसरी पारी की शुरुआत के साथ ही तेजस्वी ने एक बार फिर आह्वान किया। युवाओं को एक महीने के भीतर सरकारी नौकरी देने के वादे को दोहराया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के साथ मिलकर वो दिन-रात काम करेंगे। हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया। हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर बंपर जॉब देंगे। ये कुछ इतना बेहतर होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा।

राजनीतिक रूप से बुद्धिमान हैं- शिवानंद
2015 में तेजस्वी यादव पूरी तरह से नेता बन गए। राघोपुर से विधानसभा चुनाव जीते। 26 साल की उम्र में महागठबंधन सरकार में डेप्युटी सीएम बने। हालांकि वो लंबे समय तक इसे जारी नहीं रह सके क्योंकि नीतीश ने राजद से नाता तोड़ लिया। 2017 में नीतीश ने बीजेपी से हाथ मिला लिया था। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि ‘मैंने उन्हें विकसित होते देखा है। 2020 के चुनावों में, उन्होंने भाजपा की ओर से सांप्रदायिक मुद्दों को लाने के बावजूद रोजगार को एक इश्यू बनाया। इससे पता चलता है कि वो राजनीतिक रूप से बुद्धिमान हैं…उन्होंने भाजपा को रोजगार जैसे वास्तविक मुद्दों पर बात करने के लिए मजबूर किया।’

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...