7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबातों में युद्ध का विरोध,असल में पुतिन का साथ; भारत पर भड़का...

बातों में युद्ध का विरोध,असल में पुतिन का साथ; भारत पर भड़का US मीडिया

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एससीओ मीटिंग में कहा था कि यह युद्ध का दौर नहीं है। हमें शांति से सभी मसलों का हल करना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान की काफी तारीफ हुई थी। अमेरिका, फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने पीएम नरेंद्र मोदी की सीख की सराहना की थी। हालांकि अमेरिकी मीडिया ने पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी और भारत के रुख पर सवाल उठाया है। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की वेबसाइट के एक लेख में भारत के बयान और उसके फैसलों में अंतर बताया गया है। कई विश्लेषकों के हवाले से इस लेख में कहा गया है कि एक तरफ भारत युद्ध से दूर रहने की बात कर रहा है, जबकि वास्तव में वह पुतिन के साथ ही है।

अमेरिकी मीडिया ने कहा कि एक तरफ पश्चिमी देशों ने क्रेमलिन पर बैन लगाए हैं तो वहीं भारत ने उन्हें नजरअंदाज किया। उससे बड़े पैमाने पर तेल, कोयला और फर्टिलाइजर की खरीद की गई। इससे व्लादिमीर पुतिन को आर्थिक तौर पर ताकत मिली। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ दो बार लाए गए निंदा प्रस्तावों से भी भारत के दूर रहने पर सवाल उठाए हैं। अमेरिकी मीडिया ने कहा कि भारत के इस कदम से मॉस्को को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैधता मिली है। यही नहीं रूस में चीन, बेलारूस, मंगोलिया और ताजिकिस्तान के साथ युद्धाभ्यास में भारत भी शामिल हुआ था।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूक्रेन में चल रही गतिविधियों को परेशान करने वाला बताया था। इसका जिक्र करते हुए अमेरिकी मीडिया ने कहा कि भारत ने यह टिप्पणी जरूर की, लेकिन युद्ध को रोकने की बात नहीं कही। सीएनएन ने कहा कि मौखिक तौर पर भारत ने खुद को रूस से दूर दिखाने की कोशिश की है, लेकिन कारोबारी और राजनीतिक संबंधों में ऐसा नहीं है। यही नहीं विश्लेषक दीपा ओलापल्ली ने कहा कि हाल ही में भारत ने पुतिन से जो दोटूक बात की है, उसकी वजह खाद्यान्न, तेल और फर्टिलाइजर की कीमतों में इजाफा होना है।

यही नहीं भारत और रूस के संबंधों का जिक्र करते हुए सीएनएन ने लिखा कि बीते साल दिसंबर में जब यूक्रेन की सीमा पर रूस ने बड़े पैमाने पर सेना को तैनात किया था, तब व्लादिमीर पुतिन को नई दिल्ली में बुलाया गया था। इस लेख में कहा गया है कि शीत युद्ध के दौर से ही रूस और भारत के संबंध बेहतर बने हुए हैं। आज भी भारत हथियारों की जरूरत के मामले में रूस पर निर्भर करता है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...