24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिस्पीकर की चाय पार्टी का विपक्ष ने किया बायकॉट, बोले- हमारे सांसदों...

स्पीकर की चाय पार्टी का विपक्ष ने किया बायकॉट, बोले- हमारे सांसदों पर FIR, बोलने का मौका तक नहीं

Published on

नई दिल्ली,

संसद के हंगामेदार शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन भी जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया तो वहीं आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए बयान को लेकर विपक्ष ने विजय चौक पर प्रोटेस्ट किया.

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा, डीएमके, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और लेफ्ट जैसी समान विचारधारा वाली पार्टियों ने हिस्सा लिया. वहीं लोकसभा के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर की अनौपचारिक चाय पार्टी में शामिल होने से भी इंकार कर दिया.

विपक्ष ने टी पार्टी के किया किनारा
दरअसल, संसद भवन में गुरुवार को हुई हाथापाई मामले में दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. इसे लेकर विपक्ष भड़का हुआ है. विपक्षी दलों का यह कहना था कि जब हमारे सांसद पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं और हमें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है तो ऐसी चाय पार्टी में शामिल होने का क्या मतलब है.

गुरुवार को जमकर हुआ था हंगामा
इससे पहले गुरुवार को डॉ. बी. आर. आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सांसदों के बीच हुई ‘‘धक्का मुक्की’’ में पूर्व मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी और उत्तर प्रदेश से सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए. भाजपा ने राहुल गांधी पर भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सारंगी को धक्का देने का आरोप लगाया, जिसे कांग्रेस नेता ने खारिज कर दिया.

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उसके प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का दिया और लोकसभा में विपक्ष के नेता के साथ ‘‘धक्का मुक्की’’ की. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसदों ने उनसे घटना की जांच का आदेश देने को कहा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...