7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिसरकार पर विपक्ष ने तेज किये हमले, कांग्रेस बोली- मणिपुर जल रहा...

सरकार पर विपक्ष ने तेज किये हमले, कांग्रेस बोली- मणिपुर जल रहा है, महिलाओं का रेप किया जा रहा है

Published on

नई दिल्ली

संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। गुरुवार को संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस घटना को शर्मसार करने वाला बताया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस वीडियो पर गुस्सा जताया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में परेशान करने वाला है। मणिपुर वीडियो को लेकर CJI ने सरकार को एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। CJI ने कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं उससे हम बेहद परेशान हैं। अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है, उन्हें नग्न किया जाता है, परेड करायी जाती है और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं और बाहर बयान देते हैं।

भाजपा ने मणिपुर में इंसानियत की जगह हैवानियत का निर्माण किया- नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने मणिपुर में इंसानियत की जगह हैवानियत का निर्माण किया, इसका पूरा दोष PM मोदी को जाता है। राहुल गांधी ने वहां जाकर लोगों को प्यार का संदेश दिया लेकिन वहां भाजपा की सरकार है और उन्होंने इंसानियत की जगह हैवानियत बनाकर रखी है। हम मांग करेंगे कि नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि जब मणिपुर जल रहा था तब वे इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं थे और बाहर घुम रहे थे।

जया बच्चन बोलीं- मुझे बहुत बुरा लगा
राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगा। मैं पूरा वीडियो नहीं देख पायी। मुझे बहुत शर्म आयी।

महिलाओं की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं- अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’’जोधपुर में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की तुलना मणिपुर की एक घटना से करते हुए गहलोत ने लिखा,‘‘ जोधपुर में भयानक सामूहिक बलात्कार के बाद तीन आरोपियों को महज दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन भाजपा को मणिपुर की शर्मनाक घटना में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में 77 दिन लग गए।’’

खड़गे बोले- मणिपुर जल रहा है, पीएम चुप
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मणिपुर जल रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार किया जाता है, उन्हें नग्न किया जाता है, परेड करायी जाती है और प्रधानमंत्री चुप रहते हैं और बाहर बयान देते हैं।

जब भी मुसीबत आती है, पीएम मोदी चुप्पी साध लेते हैं…केजरीवाल
मणिपुर हिंसा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी काफी चिंताजनक है। केजरीवाल ने कहा कि मणिपुर में लंबे समय से बहुत खतरनाक हालात हैं लेकिन केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं बोला। महिलाओं को नंगा करके परेड कराने की घटना को उन्होंने देश को झकझोर देने वाला बताया है।

कांग्रेस बोली- मणिपुर पर चर्चा चाहता है ‘INDIA’
जयराम रमेश ने कहा, “26 सियासी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ ने मणिपुर पर चर्चा की मांग की है। पीएम नरेंद्र मोदी को बयान देना चाहिए और उनके बयान के आधार पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हम यह मांग उठाते रहेंगे।”

सोनिया गांधी ने PM से मणिपुर पर चर्चा का आग्रह किया
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया कि सदन में मणिपुर की स्थिति को लेकर चर्चा कराई जाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के अनुसार, सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा के भीतर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह मांग की।

सदन की बैठक आरंभ होने से कुछ देर पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों की दीर्घा की तरफ जाकर नेताओं का अभिवादन किया। जब वह विपक्ष की दीर्घा के पास पहुंचे तो सोनिया गांधी के साथ उनकी थोड़ी देर बातचीत हुई। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने आग्रह किया कि मणिपुर की हिंसा के विषय पर सदन में चर्चा कराई जानी चाहिए।

थरूर बोले- पीएम इतने लंबे समय तक चुप रहे यह चिंताजनक
मणिपुर के हालात पर कांग्रस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि इस बात को लेकर बेहद चिंतित हूं कि पीएम इतने लंबे समय तक चुप रहे। हममें से कोई भी इसे समझ नहीं सका. हमें बहुत खुशी है कि उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी, अब हम चाहेंगे कि वह इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करें… हम चाहते हैं कि जब वह संसद के अंदर बोलें तो इस पर चर्चा करें। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात की है। मुझे बहुत खुशी है, उन्होंने कम से कम अपनी आवाज तो उठाई।

कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे- स्वाति मालीवाल
DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को पत्र लिखकर जातीय हिंसा के जूझ रहे मणिपुर में कुछ पुरुषों द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगी। मालीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों के संबंध में सरकार को एक तथ्यान्वेषी रिपोर्ट सौंपना चाहती हूं ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।’’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...