6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य'हमारे मुख्‍यमंत्री तीस मार खां हैं', जब अखिलेश यादव ने योगी आदित्‍यनाथ...

‘हमारे मुख्‍यमंत्री तीस मार खां हैं’, जब अखिलेश यादव ने योगी आदित्‍यनाथ पर किया कटाक्ष

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर कटाक्ष किया है। उन्‍होंने कहा- ‘हमारे मुख्यमंत्री तीस मार खां हैं क्योंकि उन्हें 30 से प्रेम है। मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना। आजकल जो बयानबाजी हो रही है वो जमीनी मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए किया जा रहा है। यूपी में स्वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था ठप है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा, पुलिस को करप्ट बना दिया गया है।’

सपा दफ्तर में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा- ‘गोरखपुर लिंक रोड 7000 करोड़ की बना रहे हैं। कानपुर लखनऊ हाइवे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार है। बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। शेयर बाजार डूब गया। पूरा बाजार बेच दिया। बीजेपी के लोगों की USP है झूठ बोलने की।’ होली को लेकर सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम साथ मिलकर रंगों का त्यौहार मनाते हैं। हम साथ मिलकर गंगा जमना तहजीब के साथ त्‍योहार बनाते हैं। हम त्‍योहार से जुड़े लोग हैं।

‘अब पान पर चर्चा होगी’
अखिलेश यादव ने कहा कि अब पान पर चर्चा होगी। आज शिव दयाल चौरसिया की जयंती पर चौरसिया समाज का आभार प्रकट करता हूं और उनका धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पार्टी कार्यालय में आकर शिव दयाल जी की जयंती को मनाया। चौरसिया समाज ने तय किया है की पान पर चर्चा होगी। पान की खेती, पान की खरीद और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। हमारी सरकार बनते ही रिवर फ्रंट पर शिव दयाल जी की याद में स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान देंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...