14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'हमारे रिश्ते ऐसे कि हमें ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं...' जब पीएम मोदी...

‘हमारे रिश्ते ऐसे कि हमें ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं…’ जब पीएम मोदी से बोले पुतिन

Published on

कजान,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रूस के कजान शहर पहुंचे. ब्रिक्स समिट का आयोजन 23 अक्टूबर को होगा. इससे पहले पीएम मोदी ने कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लिया. इस दौरान भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए पुतिन ने कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खिलखिला उठे.

दरअसल, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी हिंदी और राष्ट्रपति पुतिन रूसी भाषा में बोल रहे थे. दोनों नेताओं की बातों को रूसी और हिंदी में अनुवाद करने के लिए ट्रांसलेटर मौजूद थे. इसी दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत और रूस के संबंध इतने प्रगाढ़ हैं कि मुझे लगता है आप मेरी बातें बिना ट्रांसलेटर की मदद के भी समझ सकते हैं.’ पुतिन की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी खिलखिला उठे.

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के संबंध काफी विशेष हैं और समय के साथ और मजबूत हो रहे हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले तीन महीनों में मेरा रूस का यह दूसरा दौरा है, जो दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी और दोस्ती को दर्शाता है.’ बता दें कि पीएम मोदी इस साल जुलाई में भी रूस की यात्रा पर गए थे. तब राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में उनका जोरदार स्वागत किया था और खुद गाड़ी ड्राइव करके उन्हें अपने आधिकारिक आवास की सैर करायी थी.

कजान आने का निमंत्रण स्वीकारने के लिए आभारी हूं: पुतिन
भारत रूस को एक विश्वासपात्र मित्र के रूप में देखता है, जिसने उसके आर्थिक विकास और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह द्विपक्षीय बैठक जुलाई में मॉस्को में पीएम मोदी की पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक के तीन महीने बाद हुई है. पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपनी पिछली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, ‘मुझे हमारी जुलाई की बैठक याद है जब हमने कई मुद्दों पर अच्छी चर्चा की थी और इसके बाद हमने कई बार फोन पर भी बात की. कजान आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं.’

शांतिपूर्ण ढंग से निकले रूस-यूक्रेन संघर्ष का हल: PM मोदी
बैठक के दौर प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध को लेकर भारत के स्टैंड को एक बार फिर दोहराया. उन्होंने पुतिन से कहा, ‘रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए और इसके लिए भारत हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है. हम रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के मुद्दे पर लगातार संपर्क में रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की बहाली का पूरा समर्थन करते हैं. भारत सदैव मानवता को प्राथमिकता देने का प्रयास करता है और युक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.’

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...