16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यहमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ… रेल हादसे में लापता लोगों की...

हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ… रेल हादसे में लापता लोगों की बात करते हुए रो पड़े रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्थिति को सामान्य करने में लगे हैं और जिनके परिवार के सदस्य खो गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द उनके परिवारजन तक पहुंचाने के लिए रेलवे काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी उनका दायित्व खत्म नहीं हुआ है। यह सब कहते हुए अश्विनी वैष्णव रो पड़े।

पत्रकारों से बात करते हुए भावुक हुए रेल मंत्री
रविवार (4 जून, 2023) को देर रात पत्रकारों से हादसे के बाद की स्थिति पर बात करते हुए रेल मंत्री भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “अब तक तीन गाड़ियां जा चुकी हैं और रात के लिए कुल करीब-करीब 7 गाड़ियां प्लांट की गई हैं और एकदम नॉर्मलाइजेशन की तरफ ले जाना है और बहुत ही संवेदना के साथ जिन परिवारों के सदस्य खो गए हैं उनके परिवारजन जल्द से जल्द उनके पास पहुंचें, ये हमारा दायित्व है। हमारा दायित्व अभी तक खत्म नहीं हुआ है।”

दुर्घटना के 51 घंटे बाद उसी रूट पर रवाना की गई पहली ट्रेन
बालासोर में जिस जगह यह हादसा हुआ था वहीं से कल भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान, उनके साथ रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। यह मालगाड़ी विशाखपटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन को उसी पटरी पर रवाना किया गया था, जिस पर शुक्रवार को यह भीषण हादसा हुआ था।

ट्रेन को रवाना करने के बाद अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा, “क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है। खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई।” शुक्रवार को शाम को करीब 7 बजे बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस डीरेल हो गई और मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...