5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'बाहरी पार्टियां ना करें मालदीव की चिंता...' भारत से तनाव के बीच...

‘बाहरी पार्टियां ना करें मालदीव की चिंता…’ भारत से तनाव के बीच बोले राष्ट्रपति मुइज्जू

Published on

नई दिल्ली,

भारत और मालदीव के बीच राजनयिक मोर्चे पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. भारतीय सेना के पहले जत्थे की वापसी के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि ‘मालदीव एक छोटा देश नहीं है.’ चीन समर्थक राष्ट्रपति का कहना है कि उन्होंने जो भी किया वो अपने देश की सुरक्षा के लिए किया है और इससे ‘बाहरी पार्टियों’ को समस्या नहीं होनी चाहिए.

चीन समर्थित राष्ट्रपति मुइज्जू का बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर जवानों के एक जत्थे को लेकर भारत लौटा है. यह हेलीकॉप्टर भारत ने ही मालदीव को गिफ्ट के तौर पर दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद से ही मुइज्जू अपने भारत विरोधी अभियानों में जुटे हैं.

मोहम्मद मुइज्जू ने कहा, “मालदीव एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र है और मालदीव के अधिकार क्षेत्र की निगरानी से किसी भी बाहरी पक्ष को चिंता नहीं होनी चाहिए.” मुइज्जू के कार्यालय की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि, “उन्होंने मालदीव के आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और हर पहलू में एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र बने रहने की जरूरतों पर जोर दिया.”

मुइज्जू ने कहा कि मालदीव की स्वतंत्रता और संप्रभुता “अलग-अलग विचारधाराओं के बावजूद, पूरी आबादी के साझा हित में होनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि इससे मालदीव के सभी देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों में बाधा नहीं आएगी.

भारतीय सेना की जगह पहुंची सिविलियन टेक्निकल टीम
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया था कि मालदीव में तैनात भारतीय सेना का पहला जत्था स्वदेश लौट आया है. मालदीव सरकार ने भारतीय सेना के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की तारीख तय की थी. हालांकि, 26 फरवरी को एक सिविलियन टेक्निकल टीम मालदीव पहुंची थी, जो भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह लेंगे और वहां तैनाती भारतीय इक्वीपमेंट्स का संचालन करेंगे. मई महीने तक तमाम सैनिक भारत लौट आएंगे.

मालदीव पर मंडरा रहा चीन का साया
भारत मालदीव में सैन्य मौजूदगी वाला एकमात्र देश है. मालदीव की ताजा राजनीतिक परिस्थितियां मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद बदली है, जो कि एक चीन समर्थक हैं. अपने चीन समर्थक अभियानों की वजह से माना जाता है कि मुइज्जू को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले. मालदीव करीब होने के चलते भारत के लिए काफी अहम हो जाता है लेकिन यहां चीन का साया मंडरा रहा है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...