9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यलद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय...

लद्दाख में टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नदी पार करते समय बढ़ा जलस्तर, JCO समेत 5 जवान शहीद

Published on

लद्दाख:

लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में और दुखद हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, देर रात करीब 3 बजे यहां टैंक अभ्यास के दौरान नदी पार करते समय अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसमें सेना के जवान फंस गए. इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान को बचाने में सफलता भी मिली है.

दरअसल रात में दौलत बेग ओल्डी में टैंक अभ्यास चल रहा था और सेना के कई टैंक यहां मौजूद थे. इस दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास एक टी-72 टैंक द्वारा रात में नदी कैसे पार की जाती है इसका अभ्यास चल रहा था. रक्षा अधिकारी के मुताबिक, ‘कल शाम दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुए हादसे में एक जेसीओ और चार जवान समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए. सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं.’ टैंक की बरामदगी की भी कोशिश चल रही है.

आर्मी का बयान
सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ’28 जून 2024 की रात को, एक सैन्य प्रशिक्षण गतिविधि के पूरा होने के दौरान पूर्वी लद्दाख के सासेर ब्रांगसा के पास श्योक नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण सेना का एक टैंक फंस गया. बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे, हालांकि, नदी के तेज प्रवाह और जल स्तर के कारण बचाव अभियान सफल नहीं हुआ और टैंक चालक दल के सदस्यों की जान चली गई. भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में परिचालन तैनाती के दौरान अपने पांच बहादुर कर्मियों के खोने पर दुख व्यक्त करती है. बचाव अभियान जारी है.’

राजनाथ सिंह का पोस्ट
सेना भी इस बात की जांच कर रही है कि अचानक से जलस्तर कैसे बढ़ गया. जिस जगह यह हादसा हुआ वहां पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया है.

राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘लद्दाख में नदी पार कराते समय हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में भारतीय सेना के पांच बहादुर जवानों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं. हम देश के लिए अपने वीर जवानों की अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है.’

अभ्यास के तहत जब एक टैंक नदी को पार करने की कोशिश करने लगा तो अचानक से नदीं का प्रवाह तेज हो गया और टैंक बह गया. बताया जा रहा है कि इस दौरान टैंक में कुल 4-5 जवान सवार थे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

कांग्रेस अध्यक्ष का पोस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लद्दाख में एक नदी पार करते समय एक जेसीओ सहित 5 भारतीय सेना के बहादुरों की जान जाने से हम बहुत दुखी हैं.इस दर्दनाक त्रासदी के शिकार हुए सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.दुख की इस घड़ी में, पूरा देश हमारे वीर सैनिकों की अनुकरणीय सेवा के लिए उन्हें सलाम करता है.’

लद्दाख में पिछले साल भी हुआ था दर्दनाक हादसा
लद्दाख में पिछले साल भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जबसेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी। इस हादसेमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ था।। दरअसल वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे ट्रक खाई में जा गिरा था।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...