6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यपेंट, पोस्टर, नए बेड... मोरबी के जिस अस्पताल में घायलों से मिले...

पेंट, पोस्टर, नए बेड… मोरबी के जिस अस्पताल में घायलों से मिले PM मोदी उसकी यूं बदली तस्वीर

Published on

अहमदाबाद,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर थे. पुल टूटने से जहां हादसा हुआ वहां मोदी गए. उन्होंने अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात भी की. लेकिन पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर जो तैयारी की गई, उसको लेकर प्रशासन सवालों के घेरे में है.

इस समय कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं. उन तस्वीरों में दिख रहा है कि पीएम के आने से पहले ही मोरबी के सिविल अस्पताल का रूप पूरी तरह बदल दिया गया था. रंग पुताई की जा रही थी और जगह-जगह साफ-सफाई का काम चल रहा था.जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें नए बेड साफ देखे जा सकते हैं. बेड पर डलने वाली बेडशीट्स को भी बदल दिया गया है. इसके अलावा जमीन भी एकदम चमका दी गई है. ये सबकुछ आनन-फानन में पीएम के आने से पहले किया गया.

आम आदमी पार्टी की तरफ से तो बकायदा वीडियो शेयर किए गए थे. उन वीडियो में कुछ कर्मचारी अस्पताल की दीवार पर नया पेंट लगा रहे थे. आप ने ट्वीट कर कहा था कि पीएम मोदी के फोटोशूट के दौरान बिल्डिंग की पोल ना खुल जाए, इसलिए ये रंग-पुताई की जा रही.कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका इंतजाम हो रहा था. अभी तक बीजेपी की तरफ से इन आरोपों पर कोई सफाई पेश नहीं की गई है.

बड़ी बात ये भी रही कि पीएम मोदी के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले प्रशासन ने उस बोर्ड को भी ढक दिया जिस पर ओरेवा कंपनी का नाम लिखा हुआ था. ये वहीं कंपनी है जिसने मोरबी ब्रिज के मरम्मत का काम किया था.बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया. उनके साथ राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे. उनकी तरफ से अधिकारियों से भी बात की गई है और उन लोगों से भी सवाल-जवाब रहा जिन्होंने हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया था.

सिविल अस्पताल में जब पीएम पहुंचे, घायलों का दर्द जान वे काफी दुखी हुए. उन्होंने कई पीड़ितों से अस्पताल में बातचीत की, उनका हालचाल लिया. बच्चों से भी पीएम बात करते देखे गए. वहां खड़े डॉक्टर भी पीएम को घायलों की स्थिति के बारे में बता रहे थे.वैसे पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की थी. उस मुलाकात में पीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले की विस्तृत जांच होना जरूरी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...