11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'हमास आतंकियों को जीत समर्पित नहीं कर पाया PAK', भारत की विक्ट्री...

‘हमास आतंकियों को जीत समर्पित नहीं कर पाया PAK’, भारत की विक्ट्री पर इजरायल के राजदूत का बयान

Published on

अहमदाबाद,

भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने रोमांचक मुकाबलों के साथ आगे बढ़ रहा है. शनिवार (14 अक्टूबर) को भारत-पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.

इस जीत के साथ ही इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तानी टीम पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि भारत की जीत से हमें खुशी हुई है, लेकिन पाकिस्तानी टीम अपनी जीत हमास के आतंकियों को समर्पित नहीं कर सकी.

रिजवान के बयान पर नाओर का बड़ा तंज
दरअसल, नाओर का यह बयान पाकिस्तानी टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के उस बयान पर तंज माना जा रहा है, जो रिजवान ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शतक मारने के बाद गाजा के लोगों पर दिया था. रिजवान ने अपने उस शतक को गाजा के लोगों को समर्पित किया था.

इसी पर नाओर ने यह तंज कसा और कहा कि अब पाकिस्तानी टीम हमास के आतंकियों को अपनी जीत समर्पित नहीं कर सकी. साथ ही इजरायल के राजदूत ने उस क्रिकेट फैन पर भी रिएक्शन दिया, जिसने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान अपने पोस्टर के जरिए इजरायल को सपोर्ट किया. इस पर नाओर ने कहा कि हम इससे बेहद भाव विभोर हैं.

नाओर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में नाओर ने लिखा, ‘हमें खुशी है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम विजयी हुई और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया.’

मैच में फैन ने किया सपोर्ट तो राजदूत ने दिया ये बयान
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में एक फैन भी नजर आया था, जिसने ‘हमास-इजरायल जंग’ को लेकर एक पोस्टर दिखाया था. उस दर्शक ने पोस्टर में लिखा था, ‘भारत आतंक के खिलाफ इस जंग में इजरायल के साथ खड़ा है.’ पोस्टर में दर्शक ने नीचे अपना भी नाम लिखा.

इसी पोस्टर वाले फोटो को एक्स पर @siddhantvm अकाउंट से शेयर किया. इस पर इजरायल ने भी जवाब दिया था. हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे इजरायल ने जवाब में तिरंगा और दिल की इमोजी लगाते हुए लिखा- धन्यवाद भारत.

मगर अब मैच के नतीजे के बाद इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने अपनी इसी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, ‘इसके बाद हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर इज़राइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं.’

पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने भारतीय टीम को सराहा
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, गिरिराज सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. मोदी ने लिखा कि भारतीय टीम ने अहमदाबाद में अपने दमदार खेल के दम पर शानदार जीत दर्ज की. आगे के मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...