17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeखेलPAK फैन्स का स्टेडियम में उत्पात, भड़के अफगानियों ने कुर्सियों से पीटा

PAK फैन्स का स्टेडियम में उत्पात, भड़के अफगानियों ने कुर्सियों से पीटा

Published on

शारजाह,

एशिया कप 2022 सीजन अब और भी ज्यादा रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान बाहर हो गए हैं. जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका टीम का फाइनल तय हो गया है. इसी बीच हारने वाली टीमों के फैन्स में निराशा और गुस्सा साफ देखा जा सकता है.

बुधवार (7 सितंबर) को अफगानिस्तान और पाकिस्तान टीम के बीच मैच खेला गया. यह काफी रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में भी किसी को पता नहीं चल पा रहा था कि मैच किस तरफ जाएगा. मगर आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के मारते हुए पाकिस्तान टीम ने यह मैच जीत लिया.

https://twitter.com/i/status/1567586234343505926

इस घटना का वीडियो वायरल हुआ
रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले मैच जीतने के साथ ही स्‍टेडियम के बाहर पाकिस्‍तानी फैन्‍स ने हंगामा किया. उन्होंने अफगानिस्तानी फैन्‍स पर हमला किया था. इसके बाद गुस्साए अफगानी फैन्‍स ने जमकर उत्पात मचाया और पाकिस्‍तानी क्रिकेट फैन्‍स को कुर्सियों से जमकर पीटा.

शाहजाह के स्टेडियम में ही अफगानिस्तानी फैन्स ने कुर्सियां तोड़ना और उखाड़ना शुरू कर दिया. उन्होंने कुर्सियां उखाड़कर खुश हो रहे पाकिस्तानी फैन्स पर फेंकी. यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

पाकिस्तानी फैन्स को कुर्सियों से पीटा
वीडियो में देख सकते हैं कि उपद्रव करने वाले फैन्स के हाथों में अफगानिस्तानी झंडा है. उन्होंने कपड़ों और शरीर पर भी देश का झंडा बना रखा है. वह जिस और कुर्सियां फेंक रहे हैं, वहां भीड़ में भी लोगों के पास पाकिस्तानी झंडा दिखाई दे रहा है. यानी साफ है कि हार के बाद अफगानिस्तानी फैन्स ने निशाना बनाते हुए कुर्सियां फेंकी. वीडियो में अफगानिस्तानी फैन्स कुर्सियों से पाकिस्तानियों को मारते भी दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर ने जमकर लताड़ा
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही यूजर्स भी इस पर भड़क गए. उन्होंने उपद्रव करने वालों अफगानिस्तानी फैन्स को जमकर लताड़ा. एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, ‘यह गंभीर मुद्दा है. इन कुछ अफगानिस्तानी बच्चों को अच्छा व्यवहार सीखने के बेहद जरूरत है. यह एक इंटरनेशनल मैच है, ना कि गली क्रिकेट. ऐसा किसी अन्य मैच में नहीं होना चाहिए. यही कारण भी है कि मैं दूसरी टीमों का ज्यादा सम्मान करता हूं.’

पाकिस्तान ने एक विकेट से मैच जीता
बता दें कि मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 129 रन बनाए थे. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. इसके बाद 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की हालत खराब हो गई थी. टीम ने 118 रनों पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे. मगर आखिरी ओवर में नसीम शाह ने लगातार दो छक्के मारकर मैच जिता दिया.

 

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...