6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बर्लिन में अलापा कश्मीर का...

PAK के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बर्लिन में अलापा कश्मीर का राग, कही ये बात

Published on

बर्लिन,

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने शुक्रवार को बर्लिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बिलावल भुट्टो ने कश्मीर का राग अलापा. भुट्टो ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के बिना दक्षिण एशिया के अंदर शांति संभव नहीं है. बिलावल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून हर जगह लागू होना चाहिए.

बर्लिन में जर्मन समकक्ष एनालेना बारबॉक के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान PAK के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि हम भारत अधिकृत कश्मीर का मुद्दा उठाते रहेंगे. क्योंकि हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून हर जगह लागू होना चाहिए. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का हर जगह सम्मान होना चाहिए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि जर्मनी चाहता है कि इस साल संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले नुकसान और क्षति पर चर्चा होनी चाहिए. कमजोर देशों ने लंबे समय से मांग की है कि बड़े प्रदूषकों को उन प्रभावों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए जिनकी वजह से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन हो रहा है.

PAK के पीएम ने भी UN में अलापा था कश्मीर राग
पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का राग अलापा था. उन्होंने कहा था कि हम भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांति चाहते हैं. हालांकि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता जम्मू और कश्मीर विवाद के न्यायसंगत और स्थायी समाधान पर निर्भर है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए शाहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत को रचनात्मक जुड़ाव के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने चाहिए. हम पड़ोसी हैं और हमेशा के लिए रहेंगे. चुनाव हमारा है कि हम शांति से रहें या एक-दूसरे से लड़ते रहें.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने UN में कहा था कि 1947 के बाद से हमारे बीच 3 युद्ध हुए हैं और इसके परिणामस्वरूप दोनों तरफ केवल दुख, गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. शांतिपूर्ण बातचीत और चर्चा के माध्यम से अपने मतभेदों, हमारी समस्याओं और हमारे मुद्दों को हल करना अब हम पर निर्भर करता है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...