9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान अपनी रक्षा करना जानता है... स्‍वतंत्रता द‍िवस पर जनरल मुनीर ने...

पाकिस्‍तान अपनी रक्षा करना जानता है… स्‍वतंत्रता द‍िवस पर जनरल मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी

Published on

इस्‍लामाबाद

टीटीपी आतंकियों और बलूच व‍िद्रोहियों की मार से बेहाल पाकिस्‍तान के सबसे शक्तिशाली इंसान आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर ने देश के स्‍वतंत्रता द‍िवस की पूर्व संध्‍या पर भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्‍होंने दावा किया कि कश्‍मीर को उसी तरह से ‘आजादी’ मिलेगी, जैसे पाकिस्‍तान को 76 साल पहले मिली थी। बलूच‍िस्‍तान के लोगों का अपहरण करके उनकी हत्‍या कर रहे पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख ने कश्‍मीर को लेकर दुनिया से गुहार लगाई। जनरल मुनीर ने दावा किया कि भारत ने कभी भी पाकिस्‍तान के व‍िचार को स्‍वीकार नहीं किया लेकिन हम अपनी रक्षा करना जानते हैं।

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख के बयान में भारत का खौफ साफ नजर आया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। उन्‍होंने कहा कि हमने यह आजादी बहुत संघर्ष के बाद हासिल की है और हम जानते हैं कि कैसे इसकी रक्षा करनी है। उन्‍होंने दावा किया कि भारत हिंदुत्‍व की व‍िचारधार के आधार पर चल रहा है और दुनिया को गंभीरता के साथ देखने की जरूरत है। जनरल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्‍तान किसी भी आक्रामक अभियान के आगे झुकेगा नहीं।

पाकिस्‍तानी सेना के मुख्‍यालय पर हुआ था हमला
पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ एक तरफ जहां भारत को गीदड़भभकी दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उन्‍होंने खुद ही मान लिया कि देश में सेना के खिलाफ लोग दो फाड़ हो गए हैं। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्‍तानी सेना और देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी जनता को साधने की कोशिश की जो इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सेना के खिलाफ हो गई है। इमरान खान समर्थकों ने पिछली बार अपने नेता की गिरफ्तारी के बाद आर्मी के मुख्‍यालय पर हमला कर दिया था।

यही नहीं लाहौर के कोर कमांडर के घर को जला दिया था। इसे ज‍िन्‍ना हाउस कहा जाता था और बाद में इस कोर कमांडर को बर्खास्‍त कर दिया गया। जनरल मुनीर ने कहा कि सेना और देश के बीच में मतभेद पैदा करने की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि सेना के अंदर सभी चुनौतियों के खिलाफ इच्‍छाशक्ति और क्षमता है। पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने जनता को अपने साथ लाने के लिए मजहब का भी सहारा लिया और कुरान की आयतों का उल्‍लेख करके लोगों को एकजुट करने की कोशिश की।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...