8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनूपुर शर्मा समर्थक डच सांसद को जान से मरवाना चाहता था पाकिस्‍तानी...

नूपुर शर्मा समर्थक डच सांसद को जान से मरवाना चाहता था पाकिस्‍तानी क्रिकेटर, ऐक्‍शन में नीदरलैंड

Published on

इस्‍लामाबाद

बीजेपी नेता रह चुकीं नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले नीदरलैंड के सांसद ग्रीट विल्‍डर्स की हत्‍या को भड़काने के आरोपी पाकिस्‍तानी क्रिकेटर खालिद लतीफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नीदरलैंड ने सोमवार को कहा है कि वह पाकिस्‍तान के ‘चर्चित’ क्रिकेटर के खिलाफ अभियोग चलाने जा रहा है। ग्रीट का दावा है कि यह चर्चित पाकिस्‍तानी क्रिकेटर खालिद लतीफ हैं। नीदरलैंड के लोक अभियोग सेवा ने कहा कि 37 साल के व्‍यक्ति को ग्रीट की हत्‍या करने के लिए साल 2018 में 21 हजार यूरो का ऑफर दिया गया था।

नीदरलैंड के जन अभियोग सेवा ने एक वीडियो का हवाला दिया था लेकिन संदिग्‍ध या टारगेट के बारे में कुछ नहीं बताया है। उसने कहा, ‘इस खास मामले में संदिग्‍ध की पहचान की जा सकती है। यह व्‍यक्ति अपने देश में चर्चित है। इसके फलस्‍वरूप नीदरलैंड की पुलिस ने तस्‍वीरों को देखकर उसकी पहचान कर ली है। ग्रीट विल्‍डर्स अक्‍सर इस्‍लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इससे पहले साल 2018 में ग्रीट पैगंबर मोहम्‍मद को लेकर कार्टून प्रतियोगिता करना चाहते थे लेकिन प्रदर्शनों और जान से मारने की धमकी के बाद उन्‍होंने इसे रद कर दिया था।

खालिद ने मेरे सिर पर इनाम घोषित किया: ग्रीट
ग्रीट ने ट्वीट करके कहा कि संदिग्‍ध व्‍यक्ति पाकिस्‍तान का पूर्व ओपनिंग बैट्समैन लतीफ है। उन्‍होंने कहा, ‘नीदरलैंड के लोक अभियोजक अभियोग चलाएंगे और पाकिस्‍तान के क्रिकेट खिलाड़ी खालिद लतीफ को सम्‍मन भी भेजेंगे। खालिद ने मुझे मारने के लिए साल 2018 में मेरे सिर पर इनाम घोषित किया था। वे खालिद को अरेस्‍ट करने और प्रत्‍यर्पित करने के लिए कहेंगे।’ ग्रीट ने अभियोजकों को धन्‍यवाद दिया और अनुरोध किया कि उन लोगों के खिलाफ भी ऐक्‍शन लिया जाए जो उन्‍हें धमकी दे रहे हैं।

उधर, नीदरलैंड के लोक अभियोजन सेवा के प्रवक्‍ता से जब इस बात की पुष्टि करने को कहा गया कि ग्रीट को धमकी देने वाला पाकिस्‍तानी क्रिकेटर लतीफ है तो उन्‍होंने कहा कि हम कभी नाम नहीं देते हैं। वहीं लतीफ ने ग्रीट के इन आरोपों को खारिज किया है। लतीफ ने कहा कि उन्‍हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं तभी कोई टिप्‍पणी करूंगा जब उन्‍हें कोई सूचना मिलेगी। नीदरलैंड के अभियोजकों को अब पाकिस्‍तान से अनुरोध करना होगा ताकि लतीफ को सम्‍मन भेजा जा सके। हालांकि यह बहुत ही कठिन होने जा रहा है क्‍योंकि दोनों के बीच कोई कानूनी समझौता नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...