7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी पीएम कश्‍मीर नहीं, आप बिजनेस की बात करिए... बेलारूसी राष्‍ट्रपति लुकाशेंको...

पाकिस्‍तानी पीएम कश्‍मीर नहीं, आप बिजनेस की बात करिए… बेलारूसी राष्‍ट्रपति लुकाशेंको ने शहबाज की बोलती बंद की

Published on

इस्लामाबाद

बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने पाकिस्तान का दौरा किया है। लुकाशेंको सोमवार को पाकिस्तान के तीन दिन के दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक समेत कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए इस्लामाबाद में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का स्वागत किया और उनको खास दोस्त भी बनाया। वह लुकाशेंको से कश्मीर मुद्दे पर भी भारत विरोधी बयान दिलाना चाहते थे लेकिन उन्होंने शरीफ को झटका देते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने बताया है कि शहबाज शरीफ की ओर से अलेक्जेंडर लुकाशेंको के सामने कश्मीर मुद्दे को उठाया गया। इस पर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि वह कश्मीर पर कोई बयान नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बिजनेस की बात करने आए हैं और इस संबंध में कैसे बेलारूस के साथ पाकिस्तान के साथ रिश्ते बेहतर बने, इस पर ही अपनी बातचीत का फोकस रखेंगे। कश्मीर या किसी दूसरे राजनीतिक मुद्दे पर वह कोई बयान नहीं देंगे।

पाकिस्तान को उठानी पड़ी शर्मिंदगी
आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब पर जारी वीडियो में कहा कि शहबाज शरीफ की मांग को खारिज करते हुए जिस तरह बेलारूसी नेता ने कश्मीर का मुद्दा उठाने से इनकार किया है। वह सीधे-सीधे पाकिस्तान और उसके पीएम के लिए शर्मिंदगी का सबब बना है। काजमी ने कहा कि पाक सेना और राजनेताओं को ये समझना चाहिए कि हर एक मंच पर कश्मीर की बात करना ठीक नहीं है। आप सभी से कश्मीर पर बयान जारी कराना चाहेंगे तो फिर यही होगा कि बेलारूसी प्रेसीडेंट की तरह आपको साफ मना कर दिया जाएगा और फिर शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी।

आरजू काजमी ने इस्लामाबाद में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के विरोध प्रदर्शन पर भी बात की है। दरअसल इस प्रदर्शन में शामिल कश्मीरी लोगों के हिस्सा लेने के सवाल पर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा था कि कश्मीर (पीओके) के लोग पाकिस्तान में आकर प्रदर्शन ना करें क्योंकि कश्मीर विदेशी जमीन है, वो पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। काजमी ने कहा कि पाकिस्तान के नेता खुद ही ऐसी बातें बोलते रहते हैं, जो उनके लिए ही गले की हड्डी बन जाती है। पाकिस्तान के नेता अगर संभलकर नहीं बोलेंगे तो ये होता रहेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...