14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबंगाल की खाड़ी पर पाकिस्तान की नजर, बांग्लादेशी नौसेना को कराची बुलाकर...

बंगाल की खाड़ी पर पाकिस्तान की नजर, बांग्लादेशी नौसेना को कराची बुलाकर पुचकारा, देखें सबूत

Published on

इस्लामाबाद

बांग्लादेश से शेख हसीना की विदाई और मोहम्मद यूनुस की ताजपोशी के बाद पाकिस्तान को बड़ा मौका दिख रहा है। इस कारण पाकिस्तान ने बांग्लादेश के वर्तमान प्रशासन के साथ संबंधों को मजबूत करना भी शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान की बांग्लादेश से दोस्ती का कारण भारत को घेरना है। दरअसल, सामरिक विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की नजर बंगाल की खाड़ी पर है, जहां वह मौजूदगी बढ़ाकर भारत को परेशान कर सकता है।

कराची पहुंचा बांग्लादेशी नौसेना का प्रतिनिधिमंडल
इसके लिए पाकिस्तानी नौसेना ने बांग्लादेशी नौसेना के एक प्रतिनिधिमंडल को हाल में ही कराची आमंत्रित किया था। कराची में पाकिस्तानी नौसेना का मुख्यालय स्थित है। इस सैन्य मुख्यालय में बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग के प्रधान कर्मचारी अधिकारी (पीएसओ) लेफ्टिनेंट जनरल एसएम कमरुल हसन ने क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

आपसी संबंधों को मजबूत करेंगे पाकिस्तान-बांग्लादेश
जनरल हसन ने पाकिस्तानी बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल अब्दुल मुनीब, तट के कमांडर रियर एडमिरल फैसल अमीन और कराची शिपयार्ड एवं इंजीनियरिंग वर्क्स (केएसएंडईडब्ल्यू) के प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल सलमान इलियास से मुलाकात की। जनसंपर्क महानिदेशालय (पाक नौसेना) के एक बयान के अनुसार, बैठकों का उद्देश्य पेशेवर संबंधों को मजबूत करना और आपसी हितों के मामलों को संबोधित करना था।

पाकिस्तान ने नौसेना के जहाजों को दिखाया
अपनी यात्रा के दौरान जनरल हसन ने पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों और इकाइयों का भी दौरा किया। चर्चा क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने और पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग को गहरा करने पर केंद्रित थी। संयुक्त सैन्य अभ्यास, पारस्परिक यात्राओं और प्रशिक्षण विनिमय कार्यक्रमों सहित सहयोग के संभावित क्षेत्रों का पता लगाया गया। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

भारत से दुश्मनी मोल ले रहे यूनुस
बांग्लादेश के सर्वेसर्वा मोहम्मद यूनुस खुलकर भारत से दुश्मनी मोल ले रहे हैं। इस कारण उन्होंने भारत के दुश्मन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना भी शुरू किया है। उन्होंने ताजपोशी के बाद कम से कम दो बार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ से मुलाकात की है। उन्होंने पाकिस्तान यात्रा का निमंत्रण भी स्वीकार किया है। वहीं, भारत बांग्लादेश सीमा पर तनाव देखने को मिल रहा है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...