6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान का मशहूर 'चाय वाला' बना शार्क टैंक विजेता, एक आइडिया से...

पाकिस्तान का मशहूर ‘चाय वाला’ बना शार्क टैंक विजेता, एक आइडिया से जीते करोड़ों रुपये

Published on

नई दिल्ली,

भारत की तरह पाकिस्तान में भी टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक काफी मशहूर है. यह शो अक्सर नए उद्यमियों की जिंदगियां बदलने का काम करता रहा है. पाकिस्तान के अरशद खान की भी यही कहानी है जिन्होंने शुरुआत चाय बेचने से की और अब पाकिस्तान के शार्क टैंक पर अपने चाय ब्रांड के लिए उन्होंने एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये जीत लिए हैं. अरशद खान की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो चाय बेचते दिखे थे. वायरल होने के बाद से वो पाकिस्तान में ‘चाय वाला’ नाम से लोकप्रिय हुए और फिर शार्क टैंक शो तक पहुंचे.

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरशद की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली थी. उन्होंने रियलिटी शो में निवेशकों के सामने अपने चाय ब्रांड को पेश किया. शो में उनके बिजनेस आइडिया और दूरदर्शिता से जज बेहद प्रभावित दिखे.

वायरल होने के बाद की मॉडलिंग फिर लॉन्च कर दी चाय ब्रांड
अरशद खान की तस्वीर वायरल होने के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली जिसका लाभ उठाते हुए उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया. आगे चलकर उन्होंने खुद का चाय ब्रांड लॉन्च किया जिसमें पैसा लगाने के लिए अब शार्क टैंक पाकिस्तान के निवेशक भी राजी हो गए हैं. शो में अरशद खान की डील को उनके बिजनेस करियर में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

शार्क टैंक पर जजों ने अरशद खान के बिजनेस आइडिया और दूरदर्शिता की प्रशंसा की और उनके ब्रांड की क्षमता पर विश्वास जताया. चाय बेचने वाले से बिजनेसमैन बने अरशद खान की ये सफलता पाकिस्तान के नए उद्यमियों को भी प्रेरित करेगी

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...