7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की गजब बेइज्जती, 131 रन भी नहीं बना पाई बाबर की...

पाकिस्तान की गजब बेइज्जती, 131 रन भी नहीं बना पाई बाबर की सेना, जिम्बाब्वे ने जीता रोमांचक मैच

Published on

पर्थ

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दूसरा मैच हार गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-12 के 24वें मैच में पाकिस्तान एक रन से हार गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर तक लड़ाई की लेकिन अंत में 129 रन ही बना पाई। टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 3 रन चाहिए थे लेकिन शाहीन अफरीदी एक ही रन बना पाए।

फेल रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के सामने 131 रनों का लक्ष्य लक्ष्य था। बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर शांत रहा और वह 4 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद रिजवान (14) भी सिर्फ 14 रन ही बना पाए। इफ्तिकार अहमद (5) के आउट होने के बाद शान मसूद ने पारी संभाली। चौथे विकेट के लिए उन्होंने शाबाद खान के साथ 52 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 94 के स्कोर पर शान मसूद (44) छठे विकेट के रूप में आउट हुए।

मोहम्मद नवाज ने मोहम्मद वसीम जूनियर के साथ पारी आगे बढ़ाई। 19वें ओवर में नवाज ने छक्का लगाया तो पाकिस्तान की जीत पक्की दिखने लगी। टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। नवाज ने पहली गेंद पर 3 रन लिया। इसके बाद मोहम्मद वसीम जूनियर ने चौका लगाया। 5वीं गेंद पर नवाज आउट हो गए। आखिरी गेंद पर टीम को 3 रन चाहिए था लेकिन शाहीन अफरीदी दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए।

बड़ा स्कोर नहीं बना पाया जिम्बाब्वे
इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम (24 रन देकर चार विकेट) ने टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसकी वजह से अच्छी शुरुआत के बाद भी जिम्बाब्वे की टीम 8 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। शादाब खान को भी तीन विकेट मिले। हारिस रऊफ ने भी टी20 में अपना सर्वश्रेष्ठ किफायती प्रदर्शन किया, उन्होंने चार ओवर में एक मेडन डालकर 12 रन दिये और एक विकेट झटका।

जिम्बाब्वे ने कप्तान क्रेग इरविन (19 रन) और वेस्ले माधेवेरे (17 रन) ने पहले विकेट के लिये 42 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत की। इस भागीदारी का अंत रऊफ ने किया जब उनकी तेज रफ्तार वाली गेंद पर इरविन शार्ट फाइन लेग पर मोहम्मद वसीम को कैच दे बैठे। दो गेंद बाद माधेवेरे भी पवेलियन पहुंच गये, जिन्हें वसीम ने पगबाधा आउट किया जिसका इस बल्लेबाज ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।

मिल्टन शुम्बा (08) भी अपनी टीम की मदद नहीं कर सके और शादाब को उनकी ही गेंद पर कैच दे बैठे। सीन विलियम्स (31 रन) और सिकंदर रजा (09) ने चौथे विकेट के लिये 31 रन जोड़े थे कि शादाब ने 14वें ओवर में दोहरे झटके दे दिये। इससे जिम्बाब्वे की टीम अच्छी शुरूआत के बाद लय खो बैठी। अगले ओवर में वसीम ने भी जिम्बाब्वे को दोहरे झटके दिये। रजा फिर क्वालीफायर वाली अपनी फॉर्म दोहराने में असफल रहे और फिर ल्यूक जोंगवे भी अगली गेंद पर बोल्ड हो गये। ब्रैड इवांस ने 15 गेंद में 19 रन बनाये और रेयान बर्ल 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...