8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का गिड़गिड़ाना आया काम, आईएमएफ ने दे...

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का गिड़गिड़ाना आया काम, आईएमएफ ने दे दी 3 अरब डॉलर की मदद

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जिन्‍होंने पिछले दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस जाकर मदद की गुहार लगाई थी, उनकी अपील आखिरकार काम आ गई है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की तरफ से पाकिस्‍तान के साथ एक स्‍टैंडबाय एग्रीमेंट किया गया है। इस समझौते के बाद पाकिस्‍तान को तीन अरब डॉलर की मदद मिलेगी। आईएमएफ के कार्यकारी अधिकारी नाथन पोर्टर की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। आईएमएफ ने तीन जुलाई 2019 को पाकिस्‍तान के लिए 21वें ऋण की मंजूरी दी थी। यह कार्यक्रम 30 जून को खत्‍म हो रहा था। इस नए ऐलान के साथ ही पाकिस्‍तान पर कंगाल होने का खतरा टल गया है।

बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी
तीन अरब डॉलर वाले इस स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट स्‍टैंडबाय एग्रीमेंट को आईएमएफ बोर्ड की मंजूरी मिलना बाकी है। पाकिस्‍तान जो डिफॉल्‍ट होने की कगार पर था, यह ऐलान उसके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। देश इस समय गंभीर भुगतान संतुलन संकट और गिरते विदेशी मुद्रा भंडार से जूझ रहा है। आईएमएफ के अधिकारी नाथन पोर्टर ने कहा, ‘नया स्टैंडबाय समझौता पाकिस्तान के 2019 विस्तारित फंड सुविधा-समर्थित कार्यक्रम पर आधारित है जो जून के अंत में खत्‍म हो रहा है।’ आईएमएफ बोर्ड की एक मीटिंग जुलाई में होनी है और इसी मीटिंग में पता चलेगा कि डील को मंजूरी मिलेगी है या नहीं।

पाकिस्‍तान के सामने चुनौतियां
तीन अरब डॉलर की फंडिंग जो नौ महीने से ज्‍यादा समय की है, पाकिस्‍तान के लिए बड़ी राहत है। साल 2019 में 6.5 अरब डॉलर वाले कर्ज प्रोग्राम को मंजूर‍ी मिली थी। अब इसमें से 2.5 अरब डॉलर की राशि मिलनी बाकी है। आईएमएफ अधिकारी नाथन पोर्टर ने अपने बयान में यह बात भी कही कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को हाल के दिनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इन चुनौतियों में पिछले साल विनाशकारी बाढ़ और यूक्रेन में युद्ध के बाद जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है।

वित्‍त मंत्री ने दिया था बयान
उन्‍होंने कहा आयात और व्यापार घाटे को कम करने के अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद, भंडार बहुत निचले स्तर तक गिर गया। इन चुनौतियों को देखते हुए, नई व्यवस्था आने वाले समय में बहुपक्षीय और द्विपक्षीय भागीदारों से वित्तीय सहायता के लिए एक रूपरेखा प्रदान करेगी। गुरुवार को वित्त मंत्री इशाक डार ने भी कहा था कि आईएमएफ के साथ एक महत्वपूर्ण बेलआउट सौदे के लिए स्‍टाफ लेवल एग्रीमेंट लगभग हो चुका है। अगले 24 घंटों में इसका ऐलान होने की उम्मीद है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...