9.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलचैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छोड़ सकता है पाकिस्तान! भारत के खिलाफ चला...

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छोड़ सकता है पाकिस्तान! भारत के खिलाफ चला गीदड़ भभकी की चाल

Published on

इस्लामाबाद,

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. मगर यह जंग मैदान के बाहर चल रही है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल के शुरुआत में पाकिस्तान की मेजबानी में होनी है. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह साफ कर दिया है कि वो अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा. इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पूरी तरह से बौखला गया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पीसीबी को ईमेल के जरिए बता दिया है कि बीसीसीआई अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा. ऐसे में आईसीसी ने हाइब्रिड मॉडल के तहत टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें भारतीय टीम अपने मैच किसी अन्य देश में खेले, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में ही हों.

चैम्पियंस ट्रॉफी से हट सकता है पाकिस्तान
मगर पाकिस्तानी मीडिया DAWN की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने हाइब्रिड मॉडल को साफ तौर पर नकार दिया है. ऐसे में ICC अब पूरे चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को ही किसी दूसरे देश में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दे सकता है. ऐसे में पीसीबी टूर्नामेंट से हटने का फैसला करेगा.

रिपोर्ट में PCB सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘इस तरह के मामले में पाकिस्तान सरकार जिन ऑप्शन पर विचार कर रही है, उसमें से एक यह है कि वो PCB से चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेलने यानी नाम वापस लेने को कह सकती है.’ इस तरह यदि चैम्पियंस ट्रॉफी को शिफ्ट किया जाता है, तो पाकिस्तान इसका बायकॉट कर सकता है. हालांकि इस कदम से पाकिस्तान को अरबों का नुकसान होगा, जिसके लिए वो तैयार है.

हाल ही में नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो अब नरम व्यवहार भी नहीं अपनाएगा. DAWN के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार PCB से यह भी कह सकती है कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच सरकार के स्तर पर इस मुद्दे को नहीं सुलझाया जाता, तब तक वो ICC या एशिया कप में भी भारतीय टीम के साथ मैच ना खेले.

इंटरनेशनल कोर्ट में केस लगाने की तैयारी
हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में यह भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि PCB अब पाकिस्तान के कानून मंत्रालय के संपर्क में है और कानूनी सलाह ले रहा है. पाकिस्तानी बोर्ड इस मामले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में ले जाने पर भी विचार रहा है. इस कोर्ट में दुनियाभर के खेल मामलों पर मुकदमे लड़े जाते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...