19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलएक महीने में पापा हंसेंगे... बिटिया ने बताया कप्तान रोहित का हाल,...

एक महीने में पापा हंसेंगे… बिटिया ने बताया कप्तान रोहित का हाल, क्यूट वीडियो वायरल

Published on

नई दिल्ली:

आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की दिल दहला देने वाली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि टीम कमजोर रही और उन्होंने इसे ‘उस दिन अच्छा नहीं’ बताया। इस मैच में हार के बाद से शर्मा ने मीडिया और सोशल मीडिया दोनों से दूरी बनाकर रखी हुई है। हालांकि, इस बीच उनकी पांच वर्षीय बेटी समायरा का एक दिल छू लेने वाला क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जो ‘हिटमैन’ की मौजूदा स्थिति के बारे में बता रहा है।

एक वायरल वीडियो में समायरा को अपनी मां रितिका के साथ एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा गया। पास में खड़े मीडिया कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान छोटी बच्ची से कुछ सवाल किया, जिसका जवाब सुनकर हर कोई दिल हार गया। जब एक रिपोर्टर ने उनके पिता के बारे में पूछा तो समायरा रुक गईं और मासूमियत और आत्मविश्वास के साथ मीडिया का सामना किया।

https://twitter.com/i/status/1727559983837876322

रिपोर्टर: हाय, कैसी हैं… समायरा (हाथ हिलाते हुए रुकती हैं)
रिपोर्टर: आपके पापा कहां हैं?
समायरा: वह अपने कमरे में हैं…
रिपोर्टर: क्या वह अभी ठीक हैं?
समायरा: वह लगभग पॉजिटिव हैं… लेकिन एक महीने में वह हंसेंगे। इसके साथ ही बहादुर और मनमोहक समायरा आगे बढ़ जाती हैं।

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा को ICC की टूर्नामेंट की टीम का कप्तान नामित किया गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली सहित कुल छह भारतीय खिलाड़ियों को एकादश में शामिल किया गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बावजूद रोहित शर्मा की निडर बल्लेबाजी और उनकी शानदार कप्तानी की हर कोई तारीफ करता दिखा। उन्होंने विश्व कप में 11 मैचों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाने के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल थे।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के नियमित कप्तान को लेकर एक खबर सामने आई कि वह अब टी-20 नहीं खेलना चाहते हैं, लेकिन जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा उससे हर कोई प्रभावित है और चाहता है कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाएं। टी-20 विश्व कप 2024 में होना है और रोहित शर्मा की कप्तानी और बैटिंग की भारत को जरूरत है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...