15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ से लौट रही पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में...

महाकुंभ से लौट रही पप्पू यादव की भांजी की सड़क हादसे में मौत, फफक-फफक कर रोए पूर्णिया सांसद

Published on

गाजीपुर ,

यूपी के गाजीपुर सड़क हादसे में जान गंवाने वालों में सांसद पप्पू यादव की भांजी भी शामिल हैं. अपनी भांजी की मौत पर बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव फफक-फफक रो पड़े. मृतक भांजी का नाम डॉ. सोनी यादव है. सोनी अपनी बुआ और अन्य लोगों के साथ कार से महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं. लेकिन लौटते वक्त उनकी कार वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर गिट्टी लदे एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में सोनी समेत 4 लोगों की मौत हो गई.

दरअसल, अररिया जिले की डॉ. सोनी यादव अपनी बुआ, एक असिटेंट, एक परिचित एमआर और ड्राइवर के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर वापस बिहार जा रही थीं. इसी दौरान गाजीपुर के बिरनो थाना के पास उनकी कार हाइवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, कार में बैठे चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर के बिरनो थाने के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है. मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. मृतक बिहार के अररिया जिले के पलासी थाना इलाके के रहने वाले थे, जो प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर वापस जा रहे थे. हादसे में घायल एक शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉ. सोनी पूर्णिया में अपने पति के साथ नर्सिंग होम चलाती थीं.

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हादसे में डॉ सोनी यादव, ड्राइवर सलाउद्दीन, सोनी यादव की बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौत हो गई. जबकि, डॉ सोनी यादव का सहायक विपिन शाह गंभीर रूप से घायल है, जिसका अभी इलाज चल रहा है. फिलहाल, शवों को मोर्चरी रखवा दिया है और अग्रिम कार्यवाही जारी है.

फूट-फूट कर रोए पप्पू यादव
भांजी की मौत की खबर मिलते ही पप्पू यादव भावुक हो गए. वह परिजनों के गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगे. उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मृतकों की डेड बॉडी को गाजीपुर से बिहार लाने का प्रबंध कर दिया है. ईश्वर इस दुखद घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...