6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्य'हाजीपुर से लडूंगा चुनाव, मुझे कोई नहीं रोक सकता' पशुपति पारस बोले-...

‘हाजीपुर से लडूंगा चुनाव, मुझे कोई नहीं रोक सकता’ पशुपति पारस बोले- चिराग ने पैर छुए तो लोगों को गलतफहमी हो गई

Published on

पटना

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कर दिया कि वो हाजीपुर सीट से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पशुपति कुमार पारस ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ‘हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ूंगा। दुनिया की कोई ताकत मुझे नहीं रोक सकती है। मैं जब तक राजनीति में जिंदा रहूंगा, एनडीए गठबंधन से जुड़ा रहूंगा।’ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन की बैठक में चिराग पासवान को निमंत्रण नहीं दिया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि विशेष परिस्थिति में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को बुलाया गया है। लोगों को कुछ गलतफहमी हुई है, उसे दूर करना चाहता हूं। 18 तारीख को एनडीए की बैठक हुई थी। इस बैठक में चिराग ने प्रधानमंत्री का पैर छूकर पहले आशीर्वाद लिया। मैं बगल में खड़ा था। इसलिए मेरे पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। मैंने दिल से आशीर्वाद दिया। बिहार की परंपरा है पैर छूने पर आशीर्वाद देने की। चिराग ने पैर छुए तो लोगों को गलतफहमी हो गई। हमारा दल अलग है और चिराग पासवान का दल अलग है। एनडीए के हम विश्वासी सहयोगी दल हैं।

चिराग ने NDA का वोट काटने के लिए लड़ा था बिहार चुनाव: पशुपति पारस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चिराग पासवान की पार्टी एनडीए गठबंधन की पार्टी नहीं है। हमारी पार्टी के पांचों सांसद का फैसला एनडीए गठबंधन के साथ रहने का था। चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर बिहार में चुनाव लड़ा था। पशुपति पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने वोट काटने के लिए एनडीए के उम्मीदवार के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा था। चिराग खुद को भाजपा का हनुमान बताते हैं और उनके खिलाफ पीछे से विरोध करते हैं। एनडीए के खिलाफ चिराग ने 2020 में बिहार में चुनाव लड़ा। इसमें उनका एक उम्मीदवार जीता, वो भी उनके साथ नहीं रहा।

जमुई सांसद पर हमला बोलते हुए पशुपति पारस ने कहा कि चिराग पासवान का राजनीतिक चरित्र सही नहीं है। कभी आंख दिखाना, कभी उसी को देखकर हंसना, चिराग पासवान की आदत है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोजपा में कोई टूट का सवाल नहीं है। सभी नेता सांसद एक साथ हैं।

भाई रामविलास ने मुझे हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया था: पारस
चिराग पासवान हाजीपुर को सीट को अपने पिता की विरासत बताते हैं। रामविलास पासवान मेरे भी भाई हैं। रामविलास पासवान ने मुझे उस सीट से लड़ने के लिए अधिकृत किया था। रामविलास पासवान और हम तीनों भाइयों में राम लक्ष्मण भरत की जोड़ी थी। रामविलास पासवान ने मुझे चिराग की जगह हाजीपुर से सीट लड़ने के लिए अधिकृत किया था। रामविलास पासवान परिवार में सबसे ज्यादा मुझ पर भरोसा करते थे। रामविलास पासवान ने मुझे अपना उत्तराधिकारी समझा इसलिए हाजीपुर की सीट से मुझे लड़ने का मौका दिया।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...