7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीययात्रियों को रोक कर लाशें निकाली... 1981 से ऐसी भीड़ नहीं देखी,...

यात्रियों को रोक कर लाशें निकाली… 1981 से ऐसी भीड़ नहीं देखी, हादसे की कहानी कुली की जुबानी

Published on

नई दिल्ली

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार राच मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ जाने के लिए लोगों की भीड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14, 15 और 16 पर पहुंची। लेकिन ओवर क्राउड की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्टेशन पर 44 साल से काम कर रहे कुली ने हादसे की आंखोंदेखी बताई। उन्होंने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि जो लोग धक्का मुक्की में गिर गए वो उठ ही नहीं पाए।

‘जो गिरे वो दोबारा उठ नहीं पाए’
रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले कुली सुगन लाल मीणा ने बताया, ‘मैं 1981 से कुली का काम कर रहा हूं, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसी भीड़ नहीं देखी। प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होना था, लेकिन इसे प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया। जब प्लेटफॉर्म 12 पर इंतजार कर रही भीड़ और बाहर से इंतजार कर रही भीड़ प्लेटफॉर्म 16 पर पहुंचने की कोशिश कर रही थी, तो लोग आपस में टकराने लगे और एस्केलेटर और सीढ़ियों पर गिरने लगे। हालात इतने खराब थे कि जो लोग गिर गए वो दोबारा उठ नहीं पाए’

’15 शवों को उठाकर एम्बुलेंस में डाला’
उन्होंने आगे बताया कि ‘भीड़ को रोकने के लिए कई लोग वहां जमा हो गए। हमने कम से कम 15 शवों को उठाकर एम्बुलेंस में डाला। प्लेटफॉर्म पर सिर्फ जूते और कपड़े थे। हमने पुलिस और दमकल गाड़ियों को बुलाया। मौके पर 3-4 एम्बुलेंस पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।’ उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले सभी कुली ने लोगों की मदद की। मंजर इतना खतरनाक था कि लाशों को निकालने के बाद खाना तक नहीं खा पाए।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...