21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपटना: गंगा नदी में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत,...

पटना: गंगा नदी में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हो गया. शनिवार दोपहर बीच गंगा नदी में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई. इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि नाव के जरिए अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था. इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और नदी के बीचों-बीच आग की लपटों में चार नाव सवारों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है. इस घटना में कई नाव सवारों के घायल होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है. फिलहाल घायलों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है.

बिहार में हाल फिलहाल में ब्लास्ट की यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले बीती 24 जुलाई को छपरा जिले के खोदाईबाग गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था. इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जिले के खैरा इलाके स्थित खोदाईबाग इलाके में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी. अचानक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई. इससे नदी किनारे बनी फैक्ट्री की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह भी गया था.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...