9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'जो करना है कर दे...', बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के मिट्टी...

‘जो करना है कर दे…’, बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी के मिट्टी में मिला देने के बयान पर नीतीश का पलटवार

Published on

पटना,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनको जो करना है कर देना चाहिए. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें बुद्धि नहीं है. नीतीश कुमार ने कहा, “जो ये सब बोलता है, हम कभी इस तरीके से बोलते हैं, जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, समझ लीजिए बुद्धि नहीं है. जो मन करे बोले, जो करना है कर दे. जहां करना है कर दे. आजकल के बीजेपी नेताओं को बुद्धि नहीं है.”

ममता से मुलाकात पर क्या कहा?
वहीं ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को लेकर नीतीश ने कहा कि यह सब चीजें अभी पूछने की बात नहीं है. जब सबकुछ कर लेंगे तब इस बारे में बात करेंगे. हम सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हैं और अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं. मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. मैं देश के हित में सोच रहा हूं.

NCERT में बदले गए सिलेबस पर बोले नीतीश
बिहार सीएम ने NCERT में बदले गए सिलेबस पर कहा, “अभी जो कुछ हो रहा है, पूरे देश के इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है. कुछ लोग आजकल सब कुछ बदल देना चाहते हैं. सभी पक्षी एक साथ होंगे तो देश सुरक्षित रहेगा. मेरी व्यक्तिगत कोई इच्छा नहीं है. बहुत विपक्षी दलों से बातचीत हो गई है और कुछ लोगों से बातचीत करनी है.”

क्या कहा था सम्राट चौधरी ने?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बीते शनिवार को पटना में कहा कि नीतीश कुमार सबसे बड़े पलटीबाज नेता हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के विधायकों के कंधे पर चढ़कर नीतीश कुमार 5 दफे मुख्यमंत्री बने, लेकिन उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धोखा देने का काम किया. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया था, जब बिहार की जनता नीतीश कुमार को खारिज कर चुकी थी उसके बावजूद पीएम मोदी ने अपना वादा निभाया और नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन नीतीश ने अब अगर पलटी मारी है तो बीजेपी के तमाम नेताओं कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना होगा कि 2024 और 2025 के चुनाव में नीतीश को राजनीतिक तौर पर मिट्टी में मिला दिया जाए.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this