11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यNDA को उड़ा देगा PDA... अखिलेश यादव ने बताया कौन होगा महागठबंधन...

NDA को उड़ा देगा PDA… अखिलेश यादव ने बताया कौन होगा महागठबंधन का दूल्हा?

Published on

बाराबंकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने जन्मदिन पर पूर्व एमएलसी एसपी सिंह के लखनऊ पब्लिक स्कूल की नवनिर्मित शाखा का उद्घाटन किया। शनिवार को अखिलेश यादव ने कार्यक्रम मंच से अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ गई है, अब समय कम बचा है और कम समय में ज्यादा काम करना है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जम कर कटाक्ष किया।

कम हुआ योगा मैजिक– अखिलेश यादव की चुटकी
उन्होंने कहा कि सपाइयों ने इस बार तय किया है कि 80 हराओ और भाजपा को हटाओ। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई गुंडा है तो वह भाजपा का ही है। भाजपा के जिन टॉप 3 लोगों ने इलेक्शन कमिशन में फॉर्म भरा था। उनके बारे में पता करिए उन पर कितनी धाराएं लगी थीं। भाजपा के नेता ही आज सबसे बड़े भूमाफिया हैं। उन्होंने इशारों में सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मैजिक के साथ योगा मैजिक भी कम हो गया है। योग दिवस पर वह योगा कर रहे थे लेकिन कर नहीं पा रहे थे।

अखिलेश ने बताया महागठबंधन का दूल्हा कौन होगा
लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के पास तो कोई दूसरा दूल्हा ही नहीं है। पूरी पार्टी एक ही दूल्हे के चक्कर में है। महागठबंधन का चेहरा हम लोग मिल बैठकर तय कर ले कर लेंगे। अखिलेश ने कहा कि सवाल दूल्हे का नहीं दो हजार रुपए के नोट का है। भाजपा ने पहले नोटबंदी करके देश को गुमराह किया और फिर अब दो हजार के नोट भी बंद कर दिये। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म करने की बात हुई थी लेकिन आज तहसील और थाने स्तर तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। ऐसे में दो हजार के नोट किसके और कहां सबसे ज्यादा जमा हुए हैं इसकी जांच होनी चाहिए।

अखिलेश ने कहा कि मोदी जी ने यूपी में आकर कहा था कि सरकार छुट्टा जानवरों का इंतजाम करेगी। लेकिन, आज सांड की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों से इन्होंने ग्राउंटब्रेकिंग सेरिमनी में एमओयू किए थे, आज उन निवेशकों को ही ढूंढा जा रहा है। लगभग 10 साल से केंद्र में और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन फिर भी महंगाई अपने पूरे चरम पर है। प्रदेश में बिजली की बड़ी समस्या है।

‘भाजपा पीडीए की संख्या बताए’
पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यह भाजपा को शिगूफा लगता है तो वह इस बात का जवाब दें कि उनके मंत्रिमंडल में इनकी संख्या कितनी है। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों में पीडीए की संख्या कितनी है। जो सरकारी भर्तियां हुई है भाजपा उसमें पीडीए की संख्या बताए। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस पीडीए को भाजपा नजरअंदाज कर रही है वही इस एनडीए को उड़ा देगी।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...