7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयइमरजेंसी खिड़की से ट्रेन में घुस रहे लोग... नई दिल्ली स्टेशन पर...

इमरजेंसी खिड़की से ट्रेन में घुस रहे लोग… नई दिल्ली स्टेशन पर हादसे के बाद भी हालात काबू में नहीं

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद भी हालात काबू में नहीं हैं. शनिवार रात हुई भयावह घटना के बाद रविवार को भी स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. दिल्ली से बिहार जाने वाली संपर्क क्रांति ट्रेन में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. भीड़ का आलम ऐसा था कि दरवाजे से जगह नहीं मिली तो लोग इमरजेंसी खिड़की से ट्रेन में घुसते दिखे.

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची. लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी संख्या में आगे आ गए. जानकारी के अनुसार, रिजर्वेशन से ज़्यादा अनारक्षित और वेटिंग टिकट वाले लोगों का हुजूम देखने को मिला. इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. स्लीपर कोच की आपात खिड़की से लोग सामान फेंक कर ट्रेन में घुसने की कोशिश में दिखे.

सरकारी आंकड़ों में 18 लोगों की गई जान
बता दें कि शनिवार रात सरकारी आंकड़ों में नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की जान गई है. घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने इंडिया रेलवे के वेटर ने बताया कि लोग कैसे कंफ्यूज हो गए और हंगामे के बाद क्यों भगदड़ मच गई. वेटर ने सिलसिलेवार तरीके से स्टेशन पर सांसों के लिए जूझते लोगों की कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर प्रयागराज से आने वाली एक ट्रेन की घोषणा के बाद हंगामा हो गया और फिर भगदड़ मच गई.

इसी बीच हादसे के शिकार पीड़ितों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. जिसके अनुसार मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को 1.0 लाख का मुआवजा दिया जाएगा.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. हादसा कैसे हुआ इसको लेकर उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त फ्लेटफॉर्म 14 पर पटना की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस और प्लेटफॉर्म 15 पर जम्मू की ओर जाने वाली संपर्क क्रांति खड़ी थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर भीड़ थी और कई यात्री फिसल कर गिर गए. जिससे यह दुखद हादसा हुआ. इस हादसे की उच्चस्तरीय कमेटी द्वारा जांच की जा रही है

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...