11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्य'बाहर के लोग आकर...', CM योगी के नारे बंटेंगे तो कटेंगे'पर बंटी...

‘बाहर के लोग आकर…’, CM योगी के नारे बंटेंगे तो कटेंगे’पर बंटी महायुति! अजित पवार ने खड़े किये कई सवाल तो शिंदे गुट ने किया सपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जाति जनगणना और सत्ता मिली तो आरक्षण को 50 फीसदी के पार तक ले जाने का वादा किया है. जाति के आधार पर वोट साधने की इसी सियासत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सियासी वार कर रहे हैं, जहां आज पीएम ने ‘एक रहेंगे सेफ रहेंगे’ का नारा दिया है, तो वहीं योगी आदित्यनाथ लगातार ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’ का नारा दे रहे हैं.

महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे पर अब एनडीए के ही साथी अजित पवार सवाल उठाने लगे हैं. अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र शिवाजी, आंबेडकर, शाहू जी महाराज की धरती है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में बाहर के लोग आकर ऐसे विचार बोल जाते हैं, दूसरे राज्यों के बीजेपी सीएम तय करें कि उन्हें क्या बोलना है

अजित पवार ने कहा कि हम महायुति में एक साथ काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी पार्टियों की विचारधारा अलग-अलग है. हम सभी कॉमन मिनिमम प्रोग्रॅम पर सरकार चलाते हैं. यह देश के विकास के लिए किया जा रहा है. हम आज भी शिव शाहू फुले के विचारों पर कायम हैं. हो सकता है कि दूसरे राज्यों में यह सब चलता हो, लेकिन महाराष्ट्र में ये काम नहीं करता. दूसरे राज्यों के बीजेपी मुख्यमंत्रियों को तय करना चाहिए कि क्या बोलना है.

सीएम योगी गलत बात नहीं कर रहे, अजित दादा को समझना होगाः संजय
वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) नेता संजय निरूपम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि अगर आप बिखर जाते हैं, तो कमजोर हो जाते हैं. अगर आप एकजुट रहते हैं, तो मजबूत रहते हैं. उन्होंने कहा कि अजीत दादा आज नहीं समझ रहे हैं, आगे समझ जाएंगे. ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ ये लाइन बिल्कुल चलेगी. अजित दादा को समझना पड़ेगा. सीएम योगी कोई गलत बात नहीं कर रहे हैं, इसे समझने में कुछ लोगों को समय लग सकता है.

महाराष्ट्र में न कोई बंटेगा न कोई कटेगाः संजय राउत
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में ये सब नहीं चलेगा. लोकसभा में भी नहीं चलेगा. महाराष्ट्र में न तो कोई बंटेगा न कोई कटेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी खुद बंट गई है, इसलिए दिनभर बंटने और कटने की बात करते हैं. बीजेपी का अपना परिवार एक नहीं है. योगी और मोदी का परिवार खुद बंटा हुआ है. ये लोग क्या बंटने कटने की बात करते हैं. महाराष्ट्र की जनता को पता है कि ये सब बीजेपी की चाल है.

तेजस्वी ने साधा सीएम योगी पर निशाना
उधर, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले नारे पर कहा कि जो लोग नफरत की राजनीति करते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी. अयोध्या का परिणाम क्या हुआ था? यह शायद बीजेपी के लोग भूल गए. भगवान राम ने अयोध्या में इंडिया ब्लॉक को आशीर्वाद दिया.

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...