0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeभोपाल'लोगों को भीख मांगने की आदत हो गई है …', MP के...

‘लोगों को भीख मांगने की आदत हो गई है …’, MP के मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस ने घेरा

Published on

भोपाल,

‘लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है’, यह कहना है मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का. प्रहलाद सिंह पटेल राजगढ़ जिले में सुठालिया में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिस पर अब विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर हो गया है.

‘लेने के बजाय देने वाले बनिये’
प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब तो लोगों की सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है. नेता आते हैं तो उन्हें एक-एक कागज मिलते हैं, मंच पर आते हैं तो लोग माला पहना कर एक पत्र पकड़ा देते हैं. ये अच्छी आदत नहीं है. लेने के बजाय देने का मानस बनाइए. मैं दावे से कहता हूं कि आप भी सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे. ये भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है. समाज को कमजोर करना है.

उन्होंने कहा कि मुफ्त की चीजों के प्रति जितना आकर्षण रखते हैं, यह वीरांगनाओं का सम्मान नहीं है. किसी शहीद का सम्मान तब है, जब हम उसके चरित्र के साथ जीने की कोशिश करें. शहीदों के संदर्भ में बोलते हुए मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि क्या आप ऐसे किसी शहीद का नाम जानते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो. मुझे नाम बताना. उसके बावजूद भी हम आते हैं और अपने कार्यक्रम करके चले जाते हैं.

‘कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा’
प्रहलाद पटेल ने कहा, ‘मैं भिक्षा मांगकर अपनी बात खत्म करता हूं. नर्मदा का परिक्रमा वासी हूं तो भिक्षा तो मांगता हूं लेकिन खुद के लिए कभी नहीं मांगता. कोई नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है.’ उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है. प्रहलाद पटेल ने यह बयान चाहे जिस भी संदर्भ में दिया हो विपक्षी दल कांग्रेस अब मंत्री और सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को घेर रही है.

ऐसे बदलेगा समाज
उन्होंने कहा कि सिर्फ मूर्ति लगाने से कुछ नहीं होगा। समाज तभी बदलेगा जब लोग महापुरुषों के आदर्शों पर चलेंगे। इस कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक विपिन कुमार डेविड, विधायक गोविंद रानीपुरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

कांग्रेस ने साधा निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंत्री पटेल की टिप्पणी को मध्य प्रदेश की जनता का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार इस स्तर पर पहुंच गया है कि वे अब जनता को भिखारी कह रहे हैं। यह कठिनाई से जूझ रहे लोगों की आशाओं और आंसुओं का अपमान है। जीतू पटवारी ने कहा, “वे (भाजपा) चुनाव से पहले झूठे वादे करते हैं और फिर उन्हें पूरा करने से इनकार कर देते हैं। जब लोग उन्हें याद दिलाते हैं तो वे बेशर्मी से उन्हें भिखारी कहते हैं। उन्हें याद रखें – जल्द ही, यही भाजपा नेता वोट मांगने आएंगे।”

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...