11.3 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में चीन के फर्जी कॉल सेंटर को लोगों ने लूटा, लैपटॉप...

पाकिस्तान में चीन के फर्जी कॉल सेंटर को लोगों ने लूटा, लैपटॉप लूटकर भागते दिखे लोग

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान एक अजीब देश है और यहां गजब गजब तमाशे होते रहते हैं। क्या आपने कभी सुना है कि किसी दुकान से या किसी ऑफिस से लैपटॉप लूटा जा रहा हो। पाकिस्तान में ऐसा हुआ है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा रहा है कि लोगों ने एक फर्जी कॉल सेंटर को सेकंड्स में लूट लिया। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी इस्लामाबाद के सेक्टर एफ-11 में स्थानीय लोगों ने ‘स्कैम सेंटर’ को लूटने का वीडियो बनाया है। बताया गया है कि पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने इस फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा था। ये एक चीनी कॉल सेंटर था, जो स्कैम में शामिल था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ को फर्जी कॉल सेंटर परिसर में घुसते और लैपटॉप के साथ साथ दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को लूटते देखा जा रहा है। जिसके हाथ जो लग रहा था वो लूटकर भागते दिखे। जिसके बाद अधिकारियों के कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। वायरल वीडियो में लोगं को लैपटॉप के साथ साथ मॉनीटर, कंप्यूटर सिस्टम, मॉनीटर और स्पीकर लेकर कॉल सेंटर से निकलते देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को वीडियो में कहते सुना जा रहा है कि ये फर्जी कॉल सेंटकर चीनी था।

फर्जी कॉल सेंटर में पड़ा था छापा
द नेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय जांच एजेंसी FIA के साइबर क्राइम सेल ने शनिवार 15 मार्च को एक ऐसे कॉल सेंटर पर छापा मारा था, जिसके बारे में उनके पास रिपोर्ट थी कि वो अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी में शामिल हो सकता है। छापेमारी के दौकान पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक मित्र देश के विदेशी नागरिकों सहित 24 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध भागने में सफल रहे। रिपोर्ट के मुताबिक FIA के सूत्रों ने खुलासा किया है कि अधिकारियों को कुछ समय से कॉल सेंटर में अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल रही थी, लेकिन कार्रवाई के लिए वो वरिष्ठ अधिकारियों से मंजूरी का इंतजार कर रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर इस कॉल सेंटर का इस्तेमाल अलग अलग देशों में लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्धों को पकड़ने में एजेंसी को मिली कामयाबी के बावजूद, छापेमारी जल्दी ही अराजकता में बदल गई। अव्यवस्था की वजह से स्थानीय लोगों को कॉल सेंटर के अंदर घुसने और लैपटॉप और अन्य उपकरण लूटने का मौका मिल गया, जबकि उन्हें सबूत के तौर पर जब्त किया जाना चाहिए था।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...