17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराष्ट्रीयखाना, कपड़ा और मकान सस्ता चाहते हैं लोग, सभी बुनियादी जरूरत: RSS...

खाना, कपड़ा और मकान सस्ता चाहते हैं लोग, सभी बुनियादी जरूरत: RSS नेता होसबाले

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों के बीच संबंध पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, लोग चाहते हैं कि भोजन, कपड़ा और घर की कीमतें कम हों, क्योंकि ये सभी बुनियादी जरूरतें हैं.

किसानों पर न पड़े भार
होसबाले ने कृषि में स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक की सभी सरकारों को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुएं सभी को सस्ती कीमत पर मिलनी चाहिए, इसका भार किसानों पर नहीं डाला जाना चाहिए. वह आरएसएस से संबद्ध भारतीय किसान संघ, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय कृषि आर्थिक अनुसंधान केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे.

महंगाई पर विपक्ष उठा रहा सवाल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विपक्ष खाने के सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध पर अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी की ओर से दिए गए एक प्रेजेंटेशन का जिक्र करते हुए होसबाले ने कहा, महंगाई और खाद्य कीमतों के बीच संबंध के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

होसबाले ने कहा, प्रेजेंटेशन में यह सुझाव दिया गया था कि लोग औद्योगिक उत्पादों के लिए अधिक पेमेंट करने के लिए तैयार हैं, लेकिन खाद्य पदार्थों के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां इस संबंध में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.

75 वर्षों में कृषि में विकास पर गर्व
कृषि क्षेत्र में विकास के बारे में बात करते हुए होसबाले ने कहा, पिछले 75 वर्षों में कृषि में विकास हम सभी के लिए गर्व की बात है. भारत खाद्यान्न में निर्यातक देश बन गया. उन्होंने कहा, भारत न केवल अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है, बल्कि दूसरे देशों को भी भेज सकता है और इसका श्रेय आज तक की सभी सरकारों, वैज्ञानिकों और किसानों को जाता है.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...