11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपाललोग बिल नहीं जमा कर रहे थे, बिजली कंपनी घर से उठा...

लोग बिल नहीं जमा कर रहे थे, बिजली कंपनी घर से उठा ले गई कूलर, टीवी, फ्रिज…

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश से बिजली के बिल की वसूली का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बिजली का बिल ना भरने पर बिजली कंपनी लोगों के घर से टीवी, फ्रिज जैसी निजी चीजें उठाकर ले जा रही है। अमूमन देखा जाता है कि जब कोई उपभोक्ता समय पर बिजली के बिल का भुगतान नहीं करता तो उस पर पेनल्टी लगाई जाती है या फिर बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है। लेकिन एमपी में इलेक्ट्रिसिटी कंपनी ने ग्राहकों से बिल वसूलने के लिए जो अजबगजब तरीका अपनाया है, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बिजली कंपनी सामान से करेगी बिल की भरपाई
‘आजतक’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। जहां एक बिजली कंपनी ने बिल वसूलने के लिए लोगों के घरों से उनका निजी सामान उठाना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि बिजली कंपनी ने उज्जैन में 20 नवंबर को कुछ घरों से फ्रिज, टीवी, कूलर, हीटर और अन्य चीजें जब्त कर लीं। जब्त सामान को कुर्क किया जाएगा और उससे मिलने वाली राशि से बिल की भरपाई की जाएगी।

200 लोगों पर 1.70 करोड़ रुपये का बिल बकाया
इस इलेक्ट्रिसिटी कंपनी से जुड़े राजेश हारोड़ ने बताया कि यहां लोग साल भर से बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन जब बिल देने की बात आती है, तो उसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में कई लोगों पर करीब 40,000 से 90,000 रुपये से अधिक का बिल बकाया है। इसी को लेकर कंपनी ने लोगों के घरों से सामान जब्त करना शुरू कर दिया है। जिन घरों से सामान जब्त किया गया है, वहां दो-तीन साल से बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। करीब 200 लोगों पर बिजली कंपनी का 1.70 करोड़ रुपये बकाया है। इन लोगों को कुर्की का नोटिस जारी किया गया था, जिनमें से 70 लोगों ने बिजली का बिल जमा कर दिया है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this