9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यलोग 'बचाओ-बचाओ' चीख रहे थे, मैं तार से लटका रहा.... मोरबी पुल...

लोग ‘बचाओ-बचाओ’ चीख रहे थे, मैं तार से लटका रहा…. मोरबी पुल हादसे में जिंदा बचे लोगों की रूह कंपा देने वाली आपबीती

Published on

गुजरात के मोरबी की मच्छु नदी में कई नावें तैर रही हैं। मिशन जिंदगी की तलाश का है। लेकिन हाथ ज्यादातर मायूसी ही लग रही है। नदी में तैरती हुई लाश किनारे लाई जा रही हैं। 90, 100 से बढ़ते बढ़ते यह संख्या 140 से पार हो चुकी है। मच्छु नदी के ऊपर बना जो शानदार झूलापुल कभी रोमांच से भर देता था, उसके लटके तार रोंगटे खड़े कर रहे हैं। कुछ एक खुशनसीब हैं, जो मौत को चकमा दे आए हैं। उनकी आंखों में खौफ और बदन में सिहरन अभी भी दौड़ रही है। पलभर में जो कुछ घटा, वह बयां करते करते उनकी आवाज कांप जा रही है। अस्पताल में भर्ती एक ऐसे शख्स, जिसने अपनी आंखों के सामने दो भतीजों को नदी में समाते हुए देखा, ने अपनी आपबीती सुनाई।

बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे, एक घंटे तक बचाने कोई नहीं आया
शख्स ने बताया, ‘पुल बहुत तेज हिल रहा था। अचानक पुल नीचे बैठ गया। हम सीधे पानी में जा गिरे। मैं पानी के अंदर बहुत गहराई तक जा पहुंचा था। फिर ऊपर धीरे धीरे आया। पुल का एक तार मेरे हाथ में आ गया। मेरे दो भतीजे भी थे, वे मेरे साथ ही थे। उनकी उम्र आठ और नौ साल थी। मैंने उनका 12 रुपये और अपना 17 रुपये का टिकट लिया था। वे नदी में डूब गए। जब हादसा हुआ हम पुल के बीचोंबीच खड़े थे। तभी पुल अचानक बैठ गया। उस वक्त पुल पर काफी भीड़ थी। वह फुल भरा हुआ था। नीचे गिरने पर मैं तार पकड़कर बैठा था। घंटेभर बाद कुछ पुलिसवाले रस्सियां लेकर आए और हम सबको बारी बारी से बाहर निकाला। एक घंटे तक बचाने के लिए कोई नहीं आया। सब बचाओ बचाओ चिल्ला रहे थे। इस दौरान मैं बस तार पकड़कर बैठा रहा। ठंड भी काफी लग रही थी।’

हिलते पुल से डरे, उतरे और पलक झपकते टूटा ब्रिज
अहमदाबाद के रहने वाले विजय गोस्वामी और उनका परिवार भी पुल पर घूमने गया था लेकिन ये लोग लौट आए। पुल से नीचे आते ही हादसा हो गया। परिवार ने कहा कि उनकी जान ईश्वर की कृपा से ही बची है। विजय ने बताया कि पुल पर बहुत भीड़ थी। वह और उनका परिवार पुल पर चढ़े। उन्होंने बताया कि कुछ युवक पुल को जोर-जोर से हिला रहे थे। हैंगिग पुल हिल रहा था। उनका परिवार डर गया तो वे लोग पुल से उतर आए। नीचे आते ही जोर से चीखें सुनाई दीं और देखा की पुल टूटकर नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि उन लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को युवकी की शिकायत भी की लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।

6 साल की बहन को ढूंढता रहा भाई
हादसे में अपनी बहन को गंवाने वाले एक युवक ने अपना दर्द बयां किया। उसने बताया कि वह अपनी बहन के साथ मोरबी पुल पर पहुंचा था। बहन के साथ सेल्फी ले रहा था। उसे नहीं पता था कि बहन के साथ यह उसकी आखिरी तस्वीर होगी। तस्वीर खींचते समय ही अचानक पुल नदी में टूटकर गिर गया। बहन का हाथ छू गया। वे नदी में गिर गए। वह किसी तरह बाहर आया। बहन को बहुत ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। सुबह उसकी लाश देखी। युवक ने बताया, ‘हम लोग पुल के बीचोबीच थे जब पुल टूटा। मेरी 6 साल की बहन को घुमाने ले गया था। नहीं पता था कि मैं उसे मौत के मुंह में ले जा रहा हूं।’ युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है। रविवार को अपनी मजदूरी का काम छोड़कर बहन को बाहर घुमाने लाया था।

परिवार के 8 लोग गए थे घूमने
मोरबी हादसे में बचे अनिल ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घूमने गए थे। मेरी 2 बेटियां, पत्नी, भाभी, मेरी पत्नी की चाची और उसके 3 बेटे पुल के ऊपर मौजूद थे। अचानक पुल जोर से हिला और टूटकर नदी में गिर गया। हम लोगों की किस्मत अच्छी थी कि हम पुल से उतरकर किनारे आ गए थे। हमारे परिवार के दो लोग पुल पर थे हालांकि उनकी भी जान बच गई। मेरी पत्नी के सिर पर चोट आई है। सीटी स्कैन किया गया है अभी रिपोर्ट का इंतजार है। वह बहुत सदमे में है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...