7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यबिहार : 'जनता करेगी फैसला', मिल रहा JDU को वारिस? नीतीश के...

बिहार : ‘जनता करेगी फैसला’, मिल रहा JDU को वारिस? नीतीश के बेटे निशांत का बड़ा इशारा

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। निशांत ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में इस ओर इशारा किया है। उन्होंने लोगों से अपने पिता के लिए वोट मांगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके कामों का प्रचार करने के लिए कहा। हालांकि, सीधे तौर पर अपनी राजनीतिक एंट्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पहले मीडिया से दूर रहने वाले निशांत अब खुलकर सामने आ रहे हैं और बेबाकी से सवालों के जवाब दे रहे हैं। यह बदलाव कई सवाल खड़े करता है।

क्या निशांत का राजनीति में आना कन्फर्म?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में कदम रखने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब तक उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। हाल ही में मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता नीतीश कुमार के लिए वोट मांगे, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनके कामों का प्रचार करने का आह्वान किया। लेकिन उन्होंने बड़ा इशारा भी किया…खुद सुनिए

निशांत की अपील के मायने समझिए
निशांत ने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा, कि ‘मैं मीडिया के जरिए बिहार युवाओं को और हर तबके के लोगों से कहना चाहता हूं कि वो मेरे पिता के लिए वोट करें, क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया।’ उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में बिहार की जनता ने 43 सीटें दीं, फिर भी उन्होंने (नीतीश कुमार) विकास का काम जारी रखा लेकिन इस बार थोड़ा सीटें बढ़ाना जरूरी है ताकि आगे भी विकास का काम चलता रहे।’ निशांत के इस ताजा बयान से इतना साफ लग रहा है उन्होंंने कम से कम उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उनकी राजनीति में दिलचस्पी ही नहीं है, इसीलिए वो इसमें नहीं आना चाहते।

जनता के दरबार में चलते हैं- निशांत
दरअसल निशांत अपनी दिवंगत माता और सीएम नीतीश कुमार की स्व. पत्नी मंजू सिन्हा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने आए थे। जब पत्रकारों ने निशांत से ये पूछा कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव कह रहे हैं कि आप राजद जॉइन कर लीजिए। इस पर निशांत ने बगैर हिचके बड़ी बात कह दी। उन्होंने इतना कह कर बड़ा इशारा दे दिया कि ‘अरे भाई जो भी कहें, जनता के दरबार में चलते हैं, वही बताएगी कि क्या करना है, जनता देखेगी कौन क्या कहते हैं?’

पहली बार नए तेवर में नीतीश के बेटे निशांत
पहले मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले निशांत के इस बदले हुए अंदाज ने सबको चौंका दिया है। पहले जहां वो मीडिया के सामने आने से कतराते थे, वहीं अब वो न सिर्फ खुलकर सामने आ रहे हैं, बल्कि हर सवाल का जवाब भी दे रहे हैं। यह बदलाव उनके राजनीति में आने की अटकलों को और बल देता है। देखना होगा कि आने वाले समय में वो क्या कदम उठाते हैं। क्या वो वाकई अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल, उनकी सक्रियता बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लाती दिख रही है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...