7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमुलाकात से इनकार पर 17 साल की लड़की के ऊपर छिड़का पेट्रोल,...

मुलाकात से इनकार पर 17 साल की लड़की के ऊपर छिड़का पेट्रोल, फिर लगा दी आग… हिला कर रख देगी मुंबई की ये खबर

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुंबई के एक अस्पताल में 17 साल की एक लड़की ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। 30 साल के एक दरिंदे ने उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की की मां ने उसे अपनी बेटी से मिलने से मना किया था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने उसपर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। उसने कथित तौर पर लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता का इलाज मुंबई के डॉ. आरएन कूपर म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है। उसे 60 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं। उसकी हालत बेहद नाज़ुक है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124(1) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में उसके वार्ड के बाहर एक गार्ड तैनात कर दिया गया है। लड़की के चेहरे, गर्दन, पीठ, पेट, गुप्तांग, दोनों हाथों और पैरों में जलने की चोटें आई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले में दर्ज एफआईआर में उसकी मां ने कहा है कि चोटों के कारण वह मुश्किल से बोल पा रही है।

पीड़िता के पिता ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंधेरी (पूर्व) के मरोल इलाके की रहने वाली है। वह अपने तीन भाई-बहनों और माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता ड्राइवर हैं और माँ दर्जी का काम करती हैं। लड़की डेढ़ साल से आरोपी को जानती थी, जो पड़ोस में ही रहता था। छह महीने पहले, एक पड़ोसी ने लड़की की मां को बताया कि दोनों को इलाके में साथ देखा गया था। इसके बाद मां ने उस आदमी को लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

लोगों में गुस्सा
एफआईआऱ में आगे कहा गया है कि 2 मार्च की देर रात मां को एक फोन आया जिसमें बताया गया कि उसकी बेटी पर हमला हुआ है। लड़की को आंशिक रूप से जला हुआ पाया गया, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में आरोपी के खिलाफ गहरा आक्रोश है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...