8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यBJP नेताओं संग फोटो, भौकाल से करोड़ों का लोन... ठग संजय शेरपुरिया...

BJP नेताओं संग फोटो, भौकाल से करोड़ों का लोन… ठग संजय शेरपुरिया की कहानी

Published on

लखनऊ,

लखनऊ से गिरफ्तार ठग संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का डिफाल्टर निकला है. संजय प्रकाश राय और उसकी पत्नी कंचन संजय प्रकाश राय की कंपनी ने एसबीआई को 350 करोड़ का चूना लगाया है. अहमदाबाद की कांडला एनर्जी एंड केमिकल्स के नाम से संजय की कंपनी ने एसबीआई से लोन लिया था.

संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया की कंपनी कांडला एनर्जी एंड केमिकल्स में उसकी पत्नी कंचन संजय प्रकाश राय और मानिक लाल भी डायरेक्टर हैं. कल यूपी एसटीएफ ने संजय शेरपुरिया को विभूति खंड से गिरफ्तार किया था. संजय शेरपुरिया मूलत गाजीपुर का रहने वाला है और दिल्ली में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को करीबी बताकर ठगी कर रहा था.

11 करोड़ की ठगी के बाद खुली पोल
संजय प्रकाश राय उर्फ संजय शेरपुरिया ने ईडी की जांच निपटाने के नाम पर 11 करोड़ रुपये भी ठगे थे. किसी को जांच में बचाने के नाम पर ठगा तो किसी को खनन का पट्टा दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी की है. गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव का रहने वाला संजय राय दिल्ली में संजय शेरपुरिया के नाम से मशहूर है.

पीएम से लेकर RSS चीफ के साथ तस्वीरें
संजय शेरपुरिया के नाम से ही दिल्ली दरबार के तमाम नेताओं और दिल्ली के हाई प्रोफाइल महफिलों में बैठने लगा. पीएम मोदी से लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आरएसएस चीफ मोहन भगवत समेत कई प्रभावशाली नेताओं के साथ संजय राय तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करता और खुद को केंद्र सरकार के तमाम बड़े नेताओं का करीबी बताता था.

गौरव डालमिया की जांच को मैनेज करने का किया था दावा
इतना ही नहीं वो गुजरात में अपनी फैक्ट्री होने का दावा करते हुए गुजरात कनेक्शन का भी ढिंढोरा पीट रहा था. बताया जा रहा है कि ईडी में चल रही गौरव डालमिया की जांच को मैनेज कराने पर के नाम पर इसने 11 करोड़ रुपये लिए थे. 11 करोड़ की रकम गौरव ने अपने फैमिली ऑफिस ट्रस्ट के खाते से संजय राय की यूथ रूरल एंटरप्रेन्योरशिप के खाते में दो बार में डाली थी. 21 जनवरी को 5 करोड़ और 23 जनवरी को 6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे.

रेस कोर्स के अंदर बनवा ली आलीशान कोठी
बताया जा रहा है कि संजय शेरपुरिया के ठगी की जानकारी केंद्रीय एजेंसी को एक गोपनीय पत्र से मिली, जिस पर यूपी एसटीएफ को लगाया गया. पत्र में आरोप लगाया गया कि संजय शेरपुरिया ने दिल्ली के नामचीन दिल्ली राइडिंग क्लब पर कब्जा कर रेस कोर्स के अंदर आलीशान कोठी बनवा ली है, जहां पर बैठकर यह खुद को बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का करीबी बताकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है.

कई फर्जी कंपनियों और एनजीओ से जुड़ा है संजय
इस गोपनीय पत्र पर जांच की गई और जिसके बाद यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के विभूति खंड से संजय शेरपुरिया और नोएडा से काशिफ को गिरफ्तार कर लिया. अब तक की जांच में पता चला है कि संजयशेर पुरिया दिल्ली, गाजीपुर, अहमदाबाद, वडोदरा में कई फर्जी कंपनियां और एनजीओ से जुड़ा था.

खुद को बीजेपी का बड़ा नेता बताता था संजय
कई कंपनियों में संजय शेरपुरिया कागज पर कही नहीं होता, लेकिन जब भी उस कंपनी या एनजीओ का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम होता तो वही उसका मुख्य कर्ताधर्ता रहता था. अपने दिल्ली दरबार में पैठ के दावे के चलते ही इसने अपने गृह जनपद गाजीपुर में भी खुद को बीजेपी का बड़ा नेता बताना शुरू कर दिया था. कई सार्वजनिक कार्यक्रम करवाता.

गाजीपुर से चुनाव लड़ने की थी अटकलें
गाजीपुर में चर्चा हो गई थी कि संजय शेरपुरिया आगामी 2024 चुनाव में बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद हुई शुरुआती जांच में संजय शेरपुरिया के मोबाइल से लेनदेन के कई चैट मिले हैं, जिस पर यूपी एसटीएफ की लखनऊ व नोएडा यूनिट काम कर रही है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...