7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'गद्दार' से 'एसेट' हो गए पायलट! अशोक गहलोत बोले- राहुल गांधी ने...

‘गद्दार’ से ‘एसेट’ हो गए पायलट! अशोक गहलोत बोले- राहुल गांधी ने जो कह दिया सो कह दिया

Published on

जयपुर

सचिन पायलट के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब सचिन पायलट को ऐसेट मान लिया है। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस वॉर रूम में हुई बैठक से पहले मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “जब राहुल गांधी ने कह दिया है कि हम दोनों ऐसेट हैं, तो ऐसेट हैं। अब कहने को क्या रह जाता है।” उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने कह दिया है तो अब इस पर डिस्कशन किस बात का। कांग्रेस के वॉर रूम हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की।

हाईकमान के डिसिप्लिन पर चलती है पार्टी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी के पहले और बाद में हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि जो नंबर वन नेता होता है, उसके डिसिप्लिन में पार्टी चलती है। उनके कहने के बाद में कोई गुंजाइश रहती नहीं है। राहुल गांधी ने कह दिया तो हम सब एसेट ही हैं। गहलोत ने कहा कि उसके मायने ये भी थे कि हम लोगों के साथ हर कार्यकर्ता एसेट हैं। अच्छी बात कही है। दोनों नेता एसेट हैं तो उनके फॉलोअर भी एसेट हैं। सब मिलकर यात्रा को भी कामयाब करेंगे। अगला चुनाव मुख्य मुद्दा है, वह हम जीतकर बताएंगे

वेणुगोपाल ने एकजुटता का संदेश दिलवाया
इधर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीटिंग में कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने फिर से दोनों नेताओं के हाथ मिलवाकर एकता का संदेश दिलवाया। वेणुगोपाल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों नेताओं के हाथ खड़े करवाए और कहा कि यहीं राजस्थान कांग्रेस है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this