16.9 C
London
Thursday, July 31, 2025
Homeराज्यकेरल 'मिनी पाकिस्तान' है...वाले नितेश राणे के बयान पर पिनाराई विजयन का...

केरल ‘मिनी पाकिस्तान’ है…वाले नितेश राणे के बयान पर पिनाराई विजयन का पलटवार, सीएम बोले-यह नफरत वाले अभियान का हिस्सा

Published on

अहमदाबाद

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की दक्षिणी राज्य पर ‘मिनी पाकिस्तान’ टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने इस टिप्पणी को ‘बेहद दुर्भावनापूर्ण’ और ‘बेहद निंदनीय’ बताया है। विजयन ने कहा कि यह केरल के खिलाफ नफरत भरे अभियानों को दर्शाता है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा था केरल मिनी पाकिस्तान है। इसीलिए वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जीत हासिल करते हैं। राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर हमला बोलते लेते हुए केरल पर निशाना साधा था।

विजयन ने किया पलटवार
विजयन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे केरल को ‘मिनी पाकिस्तान’ करार देने वाली अपमानजनक टिप्पणी बेहद दुर्भावनापूर्ण और पूरी तरह से निंदनीय है। इस तरह की बयानबाजी संघ परिवार द्वारा धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सद्भाव के गढ़ केरल के खिलाफ चलाए जा रहे घृणा अभियानों को दर्शाती है। विजयन ने लिखा कि हम केरल पर इस घृणित हमले की कड़ी निंदा करते हैं और सभी लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से संघ परिवार के घृणित प्रचार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करते हैं।

आतंकवादी देते हैं उन्हें वोट
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे के बेटे नितेश राणे (42) देवेंद्र फडणवीस सरकार में मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास के विभागों को संभालते हैं। एक सार्वजनिक सभा में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए, राणे ने कहा कि भाई-बहन केरल के वायनाड से इसलिए चुने गए क्योंकि यह राज्य “मिनी पाकिस्तान” है। राणे ने कहा था कि “केरल मिनी पाकिस्तान है, इसलिए राहुल गांधी और उनकी बहन वहां से चुने गए हैं। सभी आतंकवादी उन्हें वोट देते हैं। यह सच है, आप पूछ सकते हैं। वे आतंकवादियों को अपने साथ लेकर सांसद बने हैं। राणे पहली बार मंत्री बने हैं। उनके बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने भी आपत्ति व्यक्त की थी।

Latest articles

Diabetes Symptoms: डायबिटीज का बढ़ता खतरा कहीं आप तो नहीं कर रहे इन शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज

Diabetes Symptoms:पूरी दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) तेजी से फैल रही है. चीन के बाद...

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे,मध्य...

बीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन

भोपाल lबीएचईएल एचएमएस यूनियन के नेता अमरसिंह राठौर का निधन,भेल भोपाल एचएमएस यूनियन...

IND vs ENG: गंभीर-फोर्टिस विवाद: ओवल पिच पर हुई बहस की अंदरूनी रिपोर्ट, जानें क्या हुआ था

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और केनिंग्टन ओवल के...

More like this

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे

मछली प्रेमियों के लिए खुशखबरी भोपाल में खुलेगा मध्य प्रदेश का पहला महासिर कैफे,मध्य...

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 25-30 घायल,उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार...