5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपाल'MP में नूंह जैसी हिंसा कराने की प्लानिंग...', दिग्विजय सिंह का बीजेपी...

‘MP में नूंह जैसी हिंसा कराने की प्लानिंग…’, दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर आरोप

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि एमपी में भी बीजेपी हरियाणा के नूंह जैसा दंगा करवाना चाहती है. दिग्विजय सिंह ने कहा ”अल्पसंख्यक समुदाय पर अन्याय, अत्याचार इस सरकार ने किया है, मैंने अपने जीवन में नहीं देखा. मुझे जानकारी मिल रही है कि जैसे नूंह में हरियाणा में इन लोगों ने दंगा करवाया था, उस तरह के दंगे कराने की योजना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी समझती है आज हमारे खिलाफ इतनी नाराजगी है’

इस बयान के सामने आने के बाद बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग ही देश में दंगे करवाते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह यह नहीं भूलें कि यह साल 2003 का उनकी सरकार वाला एमपी नहीं है, यह भाजपा की सरकार है. अगर, दिग्विजय सिंह ने कोशिश भी की तो मामा का बुलडोज़र उनके घर की ओर मुड़ जायेगा.

आशीष ने यह भी कहा है कि संभावित हार को देखते हुए दिग्विजय सिंह जैसे लोग ऐसे बयान देते हैं, लेकिन उन्हें याद दिला दूं कि यह शांति का टापू है, जहां बीजेपी ने ना डकैत रहने दिए, ना नक्सली और ना ही सिमी का नेटवर्क.

क्या है नूंह हिंसा का मामला?
हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह दो समुदायों में हिंसा में बदल गई. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. इसके बाद हिंसा की आग नूंह से फरीदाबाद-गुरुग्राम तक फैल गई.

नूंह हिंसा में दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद नूंह, फरीदाबाद, पलवल समेत कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया गया था. इसके अलावा नूंह में कर्फ्यू लगाया गया था. हरियाणा में हिंसा को लेकर 142 FIR दर्ज की गई हैं. जबकि 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अकेले गुरुग्राम में हिंसा को लेकर 37 मामले दर्ज किए गए हैं. 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जबकि 93 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इनमें से 80 से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया था. नूंह में हिंसा के बाद 700 से ज्यादा अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. इनमें से कई ऐसी संपत्तियां भी हैं, जिनका इस्तेमाल पत्थरबाजी के लिए हुआ था.

नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार
बीते दिनों, नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उसके फरीदाबाद स्थित घर से ही गिरफ्तार किया. पुलिस ने हिंसा मामले की जांच के बाद बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की. हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा जिसने गुरुग्राम और आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. उस हिंसा का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी ही था. बता दें कि ब्रजमंडल शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने ही सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे. बिट्टू बजरंगी को लेकर सबसे पहले आज तक ने ही खुलासा किया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...