11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यपीएम मोदी और BJP ने चुराई महाराष्ट्र की सरकार... गढ़चिरौली में प्रियंका...

पीएम मोदी और BJP ने चुराई महाराष्ट्र की सरकार… गढ़चिरौली में प्रियंका ने अडानी का जिक्र कर क्या बोलीं

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चीफ अजित पवार ने भले ही अपने बयान से यूटर्न ले लिया है लेकिन दिल्ली की बैठक में गौतम अडानी की मौजूदगी की बात को विपक्ष ने पकड़ लिया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने अडानी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने रविवार को गढ़चिरौली की सभा में कहा कि महाराष्ट्र की सरकार मोदी और बीजेपी ने चुरा ली। चर्चा यह भी सामने आई है कि सरकार गठन की बैठक में उद्योगपति अडानी भी मौजूद थे।

प्रियंका गांधी बोलीं-सोचकर करें वोट
प्रियंका गांधी ने यह भी अपील की कि विधानसभा चुनाव में सोच-समझकर वोट करें और ऐसी सरकार चुनें जो जनता के लिए काम करे न कि उद्योगपतियों के हितों के लिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के लिए एक हैं तो सेफ हैं का नारा लगा रहे हैं। सुरक्षित का मतलब सुरक्षित है, लेकिन नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन में देश का कोई भी किसान, मजदूर, महिला या युवा सुरक्षित नहीं है, अगर कोई सुरक्षित है तो वह सिर्फ उद्योगपति गौतम अडानी हैं। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का हित देखकर देश के विभिन्न राज्यों में बड़े-बड़े संस्थान, कारखाने, बंदरगाह, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल स्थापित किये थे।

पिछले 11 सालों में भेदभाद हुआ
प्रियंका गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों में कभी भेदभाव नहीं किया, लेकिन पिछले 11 सालों से देश में भेदभाव की राजनीति शुरू हो गई है। मोदी सरकार ने महाराष्ट्र में आने वाली बड़ी परियोजनाओं को गुजरात और अन्य राज्यों में भेजकर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव किया है। देश के सभी हवाई अड्डे, बंदरगाह, कारखाने, जमीनें एक ही उद्योगपति को दे दी गई हैं। महाराष्ट्र में बेरोजगारी चरम पर है, 2.5 लाख सरकारी पद खाली हैं लेकिन भरे नहीं गए हैं। संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है. सबसे ज्यादा युवा आत्महत्याएं महाराष्ट्र में हो रही हैं। किसान संकट में है, उसे अपनी कृषि उपज का दाम नहीं मिल रहा है, बड़ी मात्रा में कपास का आयात कर किसान के कपास का दाम बढ़ने नहीं दिया गया है।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...