7.1 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeभोपालपीएम मोदी ने मीटिंग में नेताओं से पूछ दिया ऐसा सवाल, कईयों...

पीएम मोदी ने मीटिंग में नेताओं से पूछ दिया ऐसा सवाल, कईयों को नहीं पता था जवाब

Published on

भोपाल

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में चुनिंदा नेताओं के साथ मीटिंग की। यह मीटिंग करीब सवा 2 घंटे तक चली। मीटिंग में पीएम मोदी ने एक सवाल सवाल कर दिया जिसका जवाब कई नेताओं को नहीं पता था। मीटिंग के बाद बाहर निकले कई नेताओं ने पीएम के साथ मीटिंग का अनुभव साझा किया।

पीएम मोदी के साथ मीटिंग करने के बाद बाहर निकले रतलाम ग्रामीण के भाजपा विधायक मथुरालाल डाबर ने बताया कि मोदी जी ने कुछ विधायकों से कुशाभाऊ ठाकरे के बारे में सवाल पूछ दिया। डाबर ने कहा कि कोई जवाब दे पाया कोई नहीं दे पाया और जो जवाब दिया वो सही था या गलत ये किसे पता। पीएम ने बताया नहीं सही है या गलत।

मथुरा लाल डाबर ने बताया पीएम ने क्या पूछा?
मथुरा लाल डाबर के अनुसार पीएम का कहना था कि विधायक बने हो अच्छे से काम करो। बाहर निकले विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं। उन्होंने जो बात हमसे कही है, अगर उन पर चले तो भाजपा कभी मध्य प्रदेश में हार नहीं सकती है। प्रधानमंत्री जी ने सभी की सुनी। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करो, उन्हें योजनाओं का लाभ दो।

मोदी ने विधायकों-सांसदों को क्या मैसेज दिया?
मीटिंग समाप्त होने के बाद सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधायकों को सलाह दिया कि घमंड से दूर रहें। अपने व्यवहार में विनम्रता रखें। अपने अपने क्षेत्र का लगातार दौरा करें। पीएम ने विधायकों और सांसदों को टिप्स भी दिया। उन्होंने कहा कि प्लानिंग बनाकर काम करें, ऐसा न हो कि भागदौड़ बहुत करते हों और रिजल्ट कुछ न निकले। पीएम ने कहा कि अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। सोशल मीडिया का सदुपयोग करें। अपने सरकार और पार्टी के कामों को सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक तक पहुंचाएं। योजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन और मॉनिटरिंग में इन्वॉल्व हों। अपने क्षेत्र में नए नवाचार करें और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए दुनिया को दिखाएं।

कार्यक्रम के समय में बदलाव
बता दें कि भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने के लिए भोपाल पहुंच चुके हैं। आज उन्होंने नेताओं के साथ बैठक की है और कल GIS 2025 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है। अब पीएम का कार्यक्रम सुबह 9.45 की जगह 10 बजे होगा।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्लॉटर हाउस का किया निरीक्षण—बजरंग दल का महापौर निवास पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने ईओडब्ल्यू में की शिकायत

भोपाल।जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस एवं कथित गौमांस हत्याकांड को लेकर भोपाल की राजनीति गरमा...

दादाजी धाम मंदिर में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा

भोपाल।जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...