11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य...उसी दिन में सूरत में PM मोदी, कांग्रेस ने गुजरात में क्यों...

…उसी दिन में सूरत में PM मोदी, कांग्रेस ने गुजरात में क्यों रखा दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, जानें क्या होने जा रहा?

Published on

अहमदाबाद

हरियाणा, महाराष्ट्र और फिर दिल्ली के विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने दो दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन गुजरात में आयोजन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 8-9 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद में होगा। इसमें कांग्रेस हाईकमान के अलावा देशभर से करीब 3000 नेता शिरकत करेंगे। इसे कांग्रेस के 2025 के सबसे बड़े कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। गुजरात दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का जब कांग्रेस ने ऐलान किया था तब इस पर राजनीतिक विश्लेषकों को हैरत हुई थी क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव अभी काफी दूर हैं। अमूमन राजनीति दल इस प्रकार के आयोजनों को चुनाव वाले राज्यों में करते हैं ताकि अनकूल माहौल बनाया जा सके। यह महज संयोग है कि जब कांग्रेस पार्टी का अहमदाबाद में अधिवेशन हो रहा होगा तब पीएम नरेंद्र मोदी सूरत के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस ने 64 साल पहले 1961 में गुजरात के भावनगर में ऐसा अधिवेशन किया था।

अधिवेशन से पहले राहुल गांधी का दौरा
अधिवेशन की तारीखें नजदीक आने के बाद कांग्रेस की रणनीति का खुलासा हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस दो दिन के अधिवेशन से 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों का शंखनाद करना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि वह आठ साल पहले 2017 के चुनावों में सत्ता हासिल करने के काफी नजदीक पहुंच गई थी, तब पार्टी ने चुनावों से कुछ महीने पहले तैयारी शुरू की थी। कांग्रेस की रणनीति है कि अगर इस बार पहले तैयारियां शुरू की जाएं तो तस्वीर बदली जा सकती है। कांग्रेस की इस रणनीति का खुलासा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम से भी हुआ है। वह 7-8 मार्च को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजनीतिक मामलों की समिति की मीटिंग में जुड़ेंगे। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विपक्ष के नेता से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी तमाम प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी गुजरात के अलग अलग जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

क्या है राहुल गांधी की रणनीति?
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी बीजेपी के अभेद्य गढ़ बने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके गृह राज्य में चुनौती देना चाहती हैं। इसलिए वह चाहते हैं कि पार्टी गुजरात पर ध्यान केंद्रित करे। गुजरात में बीजेपी जहां सर्वाधिक मजबूत स्थिति में है तो वहीं कांग्रेस सबसे ज्यादा कमजाेर स्थिति में है। हाल ही में सपन्न हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस 13 नगर पालिका से 1 पर सिमट गई। गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस के वोट बैंक को खा रही है। ऐसे में कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है कि वह अपने वोट बैंक का बचाते हुए बीजेपी से लड़ने के लिए खुद को सक्षम बनाए। राहुल गांधी बिना किसी देरी के इस काम में जुटना चाहते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस के संगठन में जो बदलाव होने हैं। कांग्रेस ने उन्हें गुजरात ईकाई से शुरू करेगी। अधिवेशन में इसका ऐलान हो जाएगा। बीजेपी की तरह ही राहुल गांधी भी गुजरात को प्रयोगशाला बनाने जा रहे हैं।

केसी वेणुगोपाल पहुंचे गुजरात
कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस में नंबर दो ही हैसियत रखने वाले के सी वेणुगोपाल मंगलवार के अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ राजीव भवन में बैठकें कीं। केसी वेणुगोपाल पार्टी नेताओं के साथ सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पहुंचे और वहां पर लौह पुरुष को श्रद्वांजलि अर्पित की। कांग्रेस बीजेपी पर हमला बोलती आई है कि बीजेपी नेता राष्ट्रीय स्मारक क्यों नहीं जाते हैं तो वहीं बीजेपी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं जाने पर सवाल पूछती है। वेणुगोपाल के दौरे से संकेत मिला है कि कांग्रेस गांधी के साथ पटेल की विरासत के मोर्चे पर अधिवेशन में आक्रामक रुख के साथ आगे बढ़ सकती है। कांग्रेस ने अधिवेशन के दौरान होने वाली वर्किंग कमेटी की मीटिंग सरदार पटेल स्मारक में होने की संभावना है। अधिवेशन के लिए रिवरफ्रंट के अलावा बोपल स्थित क्लब ओ-7 को चिन्हित किया गया है। अगर बोपल का क्लब फाइनल होता है तो फिर वर्किंग कमेटी की बैठक नहीं होगी।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...