13.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं... राहुल...

पीएम मोदी संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं… राहुल गांधी ने कसा तंज

Published on

नई दिल्‍ली

मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया। इसके अलावा 20 अन्य विपक्षी दल भी समारोह से नदारद रहे। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह संसद के नए भवन का उद्घाटन किया। भव्य समारोह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा। राहुल ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी इस उद्घाटन को ‘राज्‍याभिषेक’ समझ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने लिखा, ‘संसद लोगों की आवाज है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।’ कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से भी इस कार्यक्रम के विरोध में ट्वीट किए गए हैं। विपक्ष ने भाजपा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया। इसे भारत के पहले आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान बताया है। नए भवन का शिलान्यास समारोह दिसंबर 2020 में पीएम मोदी ने किया था। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया।

वहीं, पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन की तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, ‘भारत की संसद के नए भवन का उद्घाटन किया गया है। हमारे दिल और दिमाग गर्व, आशा और वादे से भरे हुए हैं। यह प्रतिष्ठित इमारत सशक्तिकरण का उद्गम स्थल हो, सपनों को प्रज्वलित करे और उन्हें वास्तविकता में पोषित करे। यह हमारे महान राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाए।’

Latest articles

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चक्काजाम, ग्वालियर-मुरैना में कई कांग्रेसी गिरफ्तार

भिंड के कांग्रेस नेता और आरक्षक में झड़प, शाजापुर में ट्रैक्टर को लेकर पुलिस-कार्यकर्ताओं...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...