8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'जहरीले सांप की तरह PM मोदी...', क्या सोनिया या राहुल से...

‘जहरीले सांप की तरह PM मोदी…’, क्या सोनिया या राहुल से डरते हो: खड़गे

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा- मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे. उनके इस बयान की बीजेपी ने निंदा की है. हालांकि इस बयान पर विवाद होने कुछ देर बाद ही उनकी सफाई भी आ गई. उन्होंने कहा- मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की. मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है.

क्या सोनिया या राहुल से डरते हो: खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे पिछले हफ्ते कांग्रेस में परिवारवाद के आरोप पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि आप (बीजेपी) तो खुद परिवारवाद कर रहे हैं और दूसरों को बोल रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए कहा- ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे.’

उन्होंने कहा था कि बीजेपी के 36 लोग ऐसे हैं जिनके रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हैं. यहां राहुल गांधी का परिवारवाद क्या है? क्या सोनिया गांधी इस देश की प्रधानमंत्री हैं? क्या वो कभी प्रधानमंत्री बनीं थी, क्या राहुल मिनिस्टर बने, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर बने, क्या वे पीएम बने? क्यों उनका नाम बार-बार लेते हो. क्यों उनके नाम से डरते हो. क्यों उनके लिए बार-बार परिवारवाद की बात करते हो. आप उनपर टिप्पणी करते हो, आप अपने उसूलों पर वोट मांगिए. अपनी आइडियोलॉजी पर वोट मांगिए.

हमारे MLA चोरी कर लेती है बीजेपी
कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछले दिनों बीजेपी का नाम लिए बिना आरोप लगाया था- हम बेहतर होने की कोशिश करेंगे क्योंकि कभी-कभी हमारे MLA की चोरी हो जाती है, इसलिए ज़्यादा सीटें जीतना ज़रूरी हैं. बीजेपी प्रेशर बनाकर ही यह काम करती हैं. इन्होंने कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणीपुरस गोवा, मध्यप्रदेश में यही किया है. विधायक चोरी न हों, इसलिए ज़्यादा स्टॉक रखना चाहिए.

कर्नाटक में जमीन खो रही कांग्रेस
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि उनके इस बयान से कांग्रेस की हताशा दिख रही है. उन्होंने खड़गे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘जहरीला सांप’… सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से यह शुरू हुआ… और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं. कांग्रेस लगातार गर्त में उतरती जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और वह इस बात को जानती है.

सत्ता के लिए बौखला रही है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता के लिए बौखलाहट में ऐसे बयान दे रही है। ठाकुर ने खरगे के मोदी को लेकर दिए सांप वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को पता चल चुका है कि वह कर्नाटक चुनाव बुरी तरह से हार रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के नेता उलटे सीधे विवादित बयान दे रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...