11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यPM मोदी ने दो टीके बनवा कर आपकी रक्षा की, अब आप...

PM मोदी ने दो टीके बनवा कर आपकी रक्षा की, अब आप BJP की करो- नड्डा

Published on

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। सभी राजनीतिक दल के नेताओं की चहलकदमी राज्य में बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों को बागियों का खतरा सता रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे पर हैं। उन्होंने आज बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने जनसभा में कहा कि पीएम मोदी ने 9 महीने के अंदर देश में दो कोरोना के टीके बनवाए और आप सभी लोगों को डबल डोज के साथ बूस्टर डोज भी दिया। मोदी जी ने आप सब की रक्षा की। नड्डा ने कहा कि जिस पार्टी ने आपकी रक्षा की, उसकी रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है।

कभी सोचा था हिमाचल को AIIMS मिलेगा?
नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि कभी सोचा गया था कि हिमाचल को एम्स मिलेगा? 24 करोड़ वाले UP को भी AIIMS मिला और 60 लाख वाले हिमाचल को भी AIIMS मिला। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा। संबोधन के बाद नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ऋषियों की पावन धरा हिमाचल सदैव विकास से वंचित रही, इसका सांस्कृतिक उत्थान व तेज विकास डबल इंजन की सरकार में संभव हो रहा है। आप सभी भाजपा को समर्थन दें व पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

बिलासपुर के बागियों से डर रही भाजपा?
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बागियों से जूझती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के ही गृह जिले बिलासपुर में हालात सामान्य नहीं है। खबर है कि उनकी कोशिशों के बाद भी कई बागी शांत होने के लिए तैयार नहीं हैं। खास बात यह है कि टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे नेताओं में नड्डा के कुछ वफादार भी शामिल हैं। बिलासपुर जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। फिलहाल, तीन भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में है। बीते चुनाव में भाजपा ने बिलासपुर सदर और झनदत्त (एससी) सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार दोनों सीटों पर पार्टी के बागी नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के खाते में घुमारविन सीट भी आई थी। जबकि, कांग्रेस ने श्री नैना देवीजी सीट पर जीत दर्ज की थी।

बता दें कि राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो चुका है। भाजपा को 68 सीटों वाले इस राज्य में 21 सीटों पर बागियों का खतरा नजर आ रहा है। 6 सीटों पर कांग्रेस के नेता भी बागी हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बागियों को मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...